Advertisement

मुंबई के इस अपार्टमेंट की कीमत है 200 करोड़ से भी ज्यादा, पढ़ें क्या है इसमें ऐसा खास

Three Sixty West: एक ऐसा अपार्टमेंट जिसमें सभी लक्ज़री सुविधाएं मौजूद हैं और कीमत ऐसी कि सुनकर दिमाग चकरा जाए.

Latest News
मुंबई के इस अपार्टमेंट की कीमत है 200 करोड़ से भी ज्यादा, पढ़ें क्या है इसमें ऐसा खास

Three Sixty West

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अगर एक घर यानी कि बंगला खरीदने की सोचते हैं तो मैक्सिमम कितने में सोचते हैं. ज्यादा से ज्यादा 5 करोड़ या 10 करोड़. लेकिन मुंबई में एक पेंटहाउस 240 करोड़ रुपये में बिका है. अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स वर्ली (Worli) इलाके में स्थित है. वेलसन ग्रुप के चेयरमैन बीके गोयनका (Welson Group Chairman BK Goenka) ने फ्लैट को भारी कीमत पर खरीदा है. बता दें कि ट्विन टावर्स का नाम थ्री सिक्सटी वेस्ट (Three Sixty West) है. पेंटहाउस 63वीं, 64वीं और 65वीं मंजिल पर स्थित है. इस पेंटहाउस का साइज़ 30,000 स्क्वायर फुट है.

भारत का सबसे महंगा पेंटहाउस

लक्ज़री प्रोजेक्ट थ्री सिक्सटी वेस्ट (Three Sixty West) ने इस ट्रिपलक्स को सबसे महंगे सौदों में से बेचा है. यह डील बुधवार को फाइनल हुई है. फिलहाल बीके गोयनका पेंटहाउस में रहने की तैयारी में लग गए हैं.

बता दें कि बगल की बिल्डिंग में एक और पेंटहाउस 24 करोड़ रुपये में खरीदा गया है. इस लग्जरी फ्लैट को बिल्डर विकास ओबेरॉय ने खरीदा है. ओबेरॉय ने यह घर अपनी कंपनी आरएस एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड (RS Estates Private Limited) के जरिए खरीदा है.

पिछले हफ्ते ओबेरॉय रियल्टी (Oberoi Realty) ने बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) को बताया था कि उन्होंने थ्री-सिक्सटी वेस्ट को 4,000 करोड़ रुपये में खरीदा है. बता दें कि इसमें 63 अपार्टमेंट शामिल हैं. अक्वायर्ड फ्लैटों का लैंड एरिया 5.25 लाख वर्ग फुट है.

अमीर परिवारों को बेहतर सुविधाएं देती है कंपनी

ओबेरॉय समूह (Oberoi Group) थ्री सिक्सटी वेस्ट (Three Sixty West) को एक ऐसा प्रोजेक्ट है जो भारत के सबसे संपन्न परिवारों को घर प्रदान करती है.

इस प्रोजेक्ट के दो टावर शामिल हैं - एक रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट होगी दूसरी में रिट्ज-कार्लटन होटल होगा. यह प्रॉपर्टी समुद्र के सामने है. ग्रुप ने बताया, "क्लब 360 के जरिए जीवन शैली के अनुभवों की एक बेहतर रेंज कराई गई है. यह दो स्तरों में फैला हुआ है, इसमें खेल, फिटनेस, बच्चों की गतिविधियों और दूसरे पर छुट्टी बिताने, मौज-मस्ती और आराम करने की जगह है."

रियल एस्टेट एनालिस्ट पंकज कपूर (Pankaj Kapoor) ने एनबीटी को बताया कि यह भारत में बिकने वाला अब तक का सबसे महंगा अपार्टमेंट है.

यह भी पढ़ें:  Gold Price Today: सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी, गोल्ड में आई इतनी गिरावट

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement