Advertisement

Mulayam Singh Net Worth: ना सोना-चांदी ना कार, करीब 8 करोड़ के खेत, जानें कितनी दौलत छोड़ गए 'नेताजी'

Mulayam Singh Yadav का आज यानी सोमवार को निधन हो गया. साल 2019 के चुनावी एफिडेविट के हिसाब से उनके पा 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति थी.

Mulayam Singh Net Worth: ना सोना-चांदी ना कार, करीब 8 करोड़ के खेत, जानें कितनी दौलत छोड़ गए 'नेताजी'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav Death), यूपी ही बल्कि केंद्र में उनकी धमक वैसी ही थी जैसी जैसी अपने समय में अटल बिहारी वाजपेई और उनके राजनीतिक गुरु चौधरी चरण सिंह की रही. आज यानी सोमवार को उनका मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया. उनके निधन के बाद से यूपी ही नहीं बल्कि पूरा देश स्तब्ध है. उनकी सादगी का अंदाजा इसी बात से ​लगाया जा सकता है कि ना तो उनके पास अपने नाम पर कोई गाड़ी थी, ना ही सोना चांदी. लेकिन वो करोड़ों रुपयों के खेतों के मालिक (Mulayam Singh Net Worth) जरूर थे. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर उनके पास कितनी दौलत थी. 

20 करोड़ रुपये ज्यादा दौलत के मालिक थे मुलायम सिंह 
साल 2019 में उन्होंने आखिरी बार लोकसभा चुनाव लड़ा था. मैनपुरी लोकसभा सीट से उन्हें जीत हासिल हुई थी. जब उन्होंने अपना एफि​डेविट इलेक्शन कमीशन को जमा किया था तो उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 20.56 करोड़ रुपये बताई थी. यह संपत्ति उनकी और उनकी पत्नी दोनों के नाम थी. उस साल उनके पास कैश के तौर 16,75,416 रुपये और बैंकों में 40,13,928 रुपये डिपोजिट था. उन्होंने बांड, डिबेंचर्स और शेयरों में निवेश नहीं किया था. लेकिन उन्होंने पो​स्ट ऑफिस योजनाओं में निवेश जरूर किया हुआ था. जिसकी वैल्यू 40 लाख रुपये से ज्यादा थी और पत्नी के नाम पर एलाईसी की स्कीम ली हुई थी, जिसकी वैल्यू 9 लाख रुपये से ज्यादा की थी. 

राजनीति ही नहीं असली कुश्ती के दांव-पेच में भी पारंगत थे नेताजी, जानें पहलवानी के किस्से

खुद के पास नहीं थी कार, ना ही था सोना और चांदी का शौक 
खास बात तो ये है कि मुलायम सिंह यादव को ना तो कारों का शौक था और ना ही उनके पास सोना और चांदी था. लेकिन उनकी पत्नी के नाम पर टोयोटा की कार थी, जिसकी कीमत 17,16,717 रुपये थी. वहीं उनकी पत्नी के नाम पर 7.50 किलोग्राम सोना था, जिसकी वैल्यू साल 2019 में 2,41,52,365 रुपये थी, आज सोना 50 हजार रुपये के पार चला गया है. जिसकी वैल्यू में इजाफा मुमकिन है. मुलायम के नाम पर एक ट्यूबवेल भी था, जिसकी कीमत 2 लाख रुपये ज्यादा थी. 

Mulayam Singh Yadav: जिसका जलवा कायम है... जानें मुलायम के पहलवान से 'नेताजी' बनने तक का सफर

खेती की जमीन के थे मालिक 
वहीं दूसरी ओर मुलायम सिंह यादव प्रदेश में बड़े किसान नेता के तौर विख्यात थे. उनके पास एग्रीकल्चर लैंड भी काफी थी. मैनपुरी और इटावा में उनके पास करोड़ों रुपयों की एग्रीकल्चर लैंड रही है. नेता जी के एफिडेविट के अनुसार उनके पास करीब 8 करोड़ रुपये की एग्रीकल्चर लैंड है, जिसकी वैल्यू 2022 में ज्यादा भी हो सकती है. वहीं उनकी पत्नी के पास एग्रीकल्चर लैंड नहीं है. वहीं नॉन एग्री लैंड की बात तो मुलायम और उनकी पत्नी के डेढ़ करोड़ की ऐसी लैंड है. 

जब नेताजी के खिलाफ ही तीन मुलायम ने लड़ा चुनाव, नाम से उलझाने की हुई थी राजनीति

करोड़ों के घर के मालिक थे मुलायम 
मुलायम सिंह यादव के नाम पर इटावा स्थित सिविल लाइंस में करोड़ों रुपयों का घर भी है. एफिडेविट के अनुसार इस घर की कीमत 6 करोड़ रुपये से ज्यादा है, जिसकी मौजूदा समय में वैल्यू ज्यादा देखने को मिल सकती है. वहीं उनकी पत्नी के नाम लखनउ स्थित गोमती नगर 70,94,300 रुपये का घर भी है. वहीं दूसरी मुलायम सिंह के पास पैतृक संपत्ति के तहत सैफई के घर में भी हिस्सा है, जिसकी वैल्यू साल 2019 में  3,40,432 रुपये थी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement