Advertisement

अंबानी के इस टैलेंट का नहीं था किसी को अंदाज़ा, पूरी दुनिया में यही पहुंचा रहे 'फलों का राजा'

रिलायंस ग्रुप भारत का सबसे बड़ा मैंगो एक्सपोर्टर बन गया है. समूह के जामनगर स्थित अमराई में हर साल करीब 600 टन आम का उत्पादन होता है.

अंबानी के इस टैलेंट का नहीं था किसी को अंदाज़ा, पूरी दुनिया में यही पहुंचा रहे 'फलों का राजा'
Add DNA as a Preferred Source

मुकेश अंबानी, रिलायंस समूह या अंबानी परिवार का नाम सुनकर दिमाग में बड़े-बड़े बोर्ड रूम्स, मुंबई इंडियंस, जियो, रिलायंस ट्रेंड्स, पेट्रोलियम.. ये सब ध्यान में आता है. पर एक फील्ड ऐसा जहां अंबानी परिवार ने चुपके-चुपके बाज़ी मार ली है. ये फील्ड है कृषि का. क्या आपको पता है कि भारत में आम का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर रिलायंस ग्रुप है?

आपदा में तलाश लिया अवसर

गुजरात के जामनगर में रिलायंस की एक बड़ी रिफाइनरी है. साल 1997 में इस रिफाइनरी पर प्रदूषण के आरोप लगे. रिलायंस इंडस्ट्रीज़ को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा. तब रिलायंस ने रिफाइनरी के वेस्ट लैंड में पेड़ लगाने का फैसला किया. रिलायंस ने करीब 600 एकड़ में फैले वेस्टलैंड में आम की अलग-अलग प्रजातियों के 1.3 लाख पेड़ लगाए.


ये भी पढ़ेंः Fake Vs Real Mangoes: अब असली और नकली आम की घर बैठे कर सकते हैं पहचान, ये हैं आसान सी टिप्स


आम के इस बाग को रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के फाउंडर धीरूभाई अंबानी के नाम पर 'धीरूभाई अंबानी लखीबाग अमराई' नाम दिया गया.इस अमराई में करीब 200 प्रजातियों के आम के पेड़ हैं. इस अमराई की वजह से जामनगर इलाके में प्रदूषण के स्तर में बड़ा सुधार आया था.

हर साल 600 टन आम का होता है उत्पादन

रिलायंस ग्रुप ने इस अमराई के लिए कृषि की सबसे उन्नत तकनीकों का इस्तेमाल लिया. खारे पाने की समस्या से निपटने के लिए डीसैलिनेशन प्लांट लगवाया. बारिश का पानी इकट्ठा करने के लिए रेन वॉटर हार्वेस्ट करने की व्यवस्था की. खाद पानी का पूरा ध्यान रखा. अब हर साल इस अमराई में करीब 600 टन आम का उत्पादन होता है. ये आम भारत के बाज़ार में भी बेचे जाते हैं और एक्सपोर्ट भी किए जाते हैं. रिलायंस ग्रुप भारत का सबसे बड़ा आम एक्सपोर्टर है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement