Advertisement

Monarch Surveyers IPO: पहले ही दिन साढ़े 7 गुना सब्सक्राइब हो गया इस कंपनी का IPO,यहां चेक करें GMP और सारी डिटेल्स

Monarch Surveyers IPO में सब्स्क्रिप्शन 22 जुलाई से शुरू हुआ है. इस IPO में 24 जुलाई तक अप्लाई किया जा सकता है. पहले दिन कंपनी का IPO 7.67 गुना सब्सक्राइब कर लिया गया है. इस IPO का जीएमपी 165 रुपये है.

Monarch Surveyers IPO: पहले ही दिन साढ़े 7 गुना सब्सक्राइब हो गया इस कंपनी का IPO,यहां चेक करें GMP और सारी डिटेल्स
Add DNA as a Preferred Source

Monarch Surveyers IPO: मोनार्क सर्वेयर एंड इंजिनियरिंग कंसल्टेंट्स का IPO खुलने के आधे घंटे के अंदर ही फुली सब्सक्राइब हो गया. दोपहर तीन बजे तक IPO को 7.67 गुना सब्सक्राइब कर लिया गया है. सबसे ज्यादा सब्सक्रिप्शन इंडिविजुअल रिटेल इनवेस्टर्स ने किया है. उन्होंने 17.88 प्रतिशत सब्सक्राइब किया है.

Monarch Surveyers IPO Price

मोनार्क सर्वेयर एक SME है और इसकी लिस्टिंग SME IPO कैटेगिरी में की गई है.कंपनी ने 93 करोड़ का IPO लॉन्च किया है. इस IPO का इशू प्राइज़ 237-250 रुपये तय किया गया है. एक लॉट में 600 शेयर्स रखे गए हैं. अगर आप इस IPO में पैसे लगाना चाहते हैं तो आपको कम से कम 2 लॉट में पैसे लगाने होंगे. यानी कम से कम 284000 रुपये आपको इस IPO में लगाने होंगे.

Monarch Surveyers IPO GMP

Monarch Surveyers IPO ग्रे मार्केट में धूम मचा रहा है. IPO का ग्रे मार्केट प्रिमियम यानी GMP 165 रुपये तक पहुंच गया है. अगर यही ट्रेंड चलता रहा है तो कंपनी के शेयर्स अपर प्राइज़ बैंड से 165 रुपये ऊपर खुलेंगे. एक शेयर की कीमत 415 रुपये हो जाएगी. ऐसे में अगर किसी का एक लॉट भी लगता है तो IPO लगते ही उन्हें 99000 रुपये का फायदा होगा.

Monarch Surveyors IPO timeline

इस IPO में 24 जुलाई तक अप्लाई किया जा सकता है. 25 जुलाई को IPO Allot किए जाएंगे. 28 जुलाई तक इनवेस्टर्स के Demat Account में शेयर्स ट्रांसफर कर दिए जाएंगे. कंपनी के शेयर्स शेयर मार्केट में 29 जुलाई को लिस्ट होंगे.

Monarch Surveyors IPO Company Details

मोनार्क सर्वेयर्स और इंजिनियरिंग कंसल्टेंट इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए कंसल्टेंसी प्रोवाइड करती है. कंपनी सर्वे से लेकर डिज़ाइन तैयार करने और टेक्निकल सुपरविज़न का काम करती है. सड़क निर्माण, मेट्रो इंफ्रास्ट्रक्चर बिल्ड करने, शहर प्लान करने आदि में कंपनी ने काम किया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement