Advertisement

7th Pay commission: सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, DA में 3% का इजाफा

मोदी कैबिनेट ने आज करोड़ों केन्द्रीय कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट देते हुए 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का फैसला किया है. बताते चलें हर साल सरकार द्वारा दो बार इसकी समीक्षा की जाती है.

Latest News
7th Pay commission: सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, DA में 3% का इजाफा

DA Hike

Add DNA as a Preferred Source

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी आई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक में महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी को अनुमति दे दी गई है. इस बढ़ोतरी के बाद अब कर्मचारियों को मिलने वाला DA 53% हो जाएगा. इस निर्णय के बाद करीब 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को इसका लाभ मिलेगा.

मिली जानकारी के अनुसार, अब केंद्रीय कर्मचारियों का DA 50% से बढ़कर 53% हो जाएगा. बताते चलें कि, पेंशन भोगियों के लिए भी महंगाई राहत में इसी अनुपात में बढ़ोतरी की जाएगी. यह बढ़ोतरी विशेष रूप से उन कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महत्वपूर्ण है, जो महंगाई के दबाव से जूझ रहे हैं.

3 महीने का एरियर मिलेगा
इस फैसले का लाभ केवल नई दरों तक ही सीमित नहीं है. केंद्रीय कर्मचारियों को अक्टूबर की सैलरी में पिछले तीन महीनों, यानी जुलाई, अगस्त और सितंबर का DA एरियर भी मिलेगा. केंद्रिय कर्मचारी अपनी अक्टूबर की सैलरी के साथ कुल 3 महीने का बढ़ा हुआ DA प्राप्त कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें : SCO Summit:'आतंकवाद का खात्मा है जरूरी', इस्लामाबाद से जयशंकर का PAK-चीन पर सख्त प्रहार

बढ़ती महंगाई के खिलाफ राहत
दरअसल, केंद्र सरकार हर छह महीने में महंगाई भत्ते की समीक्षा करती है. इस साल मार्च महीने में ही  DA में 4% की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद यह 50% पर पहुंच गया था. अब यह इजाफा कर्मचारियों की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने में सहायक साबित होगी. कन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज एंड वर्कर्स ने पिछले महीने ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर DA और DR की बढ़ोतरी में देरी पर चिंता व्यक्त की थी. अब इस घोषणा के बाद केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स में खुशी का माहौल है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement