Advertisement

Microsoft में फिर से छंटनी, पहले 6,000 और अब इतने कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

Microsoft Layoffs: दुनिया की बड़ी कंपनियों में से एक माइक्रोसॉफ्ट में ले-ऑफ का सिलसिला थम नहीं रहा है. बीते हफ्ते 6 हजार नौकरियां खत्म करने के बाद इस बार फिर से कंपनी छंटनी हुई है.

Latest News
Microsoft में फिर से छंटनी, पहले 6,000 और अब इतने कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

Microsoft job lay offs

Add DNA as a Preferred Source

Microsoft Layoffs: दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट एक जानी-मानी टेक कंपनी है. हजारों लोग ये सपना देखते है कि वे कभी इस कंपनी में नौकरी करेंगे. लेकिन अब कंपनी लोगों को नौकरी देने की जगह उनसे नौकरी छीन रही है. जी हां दुनिया की बड़ी कंपनियों में से एक माइक्रोशॉफ्ट में एक बार फिर से लोगों को नौकरी से निकाला गया है. ये पहली बार नहीं है बल्कि कुछ हफ्ते पहले ही माइक्रोसॉफ्ट ने बड़े लेवल पर छंटनी की थी और लोगों को नौकरी से निकाल दिया था. अब कुछ दिनों बाद एक बार फिस कंपनी में ले ऑफ हुआ है. 

6 हजार के बाद अब 300 कर्मचारियों की गई नौकरी
ब्लूमबर्ग द्वारा देखे गए वाशिंगटन स्टेट नोटिस के मुताबिक सोमवार को 300 से ज्यादा कर्मचारियों को बताया गया कि उनकी नौकरी खत्म कर दी गई है. इस मामले पर कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि ये कटौती पिछले हफ्तों में की गई 6 हजार नौकरियों की कटौती से अलग है. "हम एक गतिशील बाजार में कंपनी को सफलता के लिए सबसे अच्छी स्थिति में लाने के लिए आवश्यक संगठनात्मक बदलावों को लागू करना जारी रखे हुए हैं."

ये भी पढ़ें-खान सर के रिसेप्शन पार्टी की सामने आईं तस्वीरें, लाल जोड़े में घूंघट में दिखीं पत्नी

सॉफ्टवेयर इंजीनियरों पर पड़ा ज्यादा प्रभाव
बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट में जब पिछली बार छंटनी हुई थी तो सबसे ज्यादा असर सॉफ्टवेयर इंजीनियरों पर पड़ा था. लेकिन, सोमवार को किस तरह की नौकरियां प्रभावित हुईं, यह अभी तय नहीं हुआ है.  बता दे कि जून 2024 तक इस कंपनी कुल 2,28,000 फुल टाइम कर्मचारी थे. जिसमें से 55 प्रतिशत अमेरिका में काम करते हैं. बढ़ते AI के  कदम लोगों से उनका रोगगार छीन रहे हैं. कंपनियां AI-केंद्रित नौकरियों को प्राथमिकता दे रही हैं और पैसे बचाने के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल कर रही हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement