Advertisement

Microsoft के कर्मचारियों के लिए बुरी खबर, एक बार फिर होने जा रही है छंटनी, खतरे में नौकरी

Microsoft Layoffs: माइक्रोसॉफ्ट ने मई के महीने में लगभग 6000 कर्मचारियों की छंटनी की थी. अब एक बार फिर माइक्रोसॉफ्ट हजारों कर्मचारियों की नौकरी पर कैंची चलाने वाला है.

Latest News
Microsoft के कर्मचारियों के लिए बुरी खबर, एक बार फिर होने जा रही है छंटनी, खतरे में नौकरी
Add DNA as a Preferred Source

Microsoft Layoffs News: माइक्रोसॉफ्ट ने एक बार फिर हजारों नौकरियों पर कैंची चलाने की योजना बनाई है, खासकर सेल्स डिपार्टमेंट में. इससे पहले भी मई के महीने में हजारों स्टाफ को बाहर निकाला गया था. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट के सेल्स डिविजन में ये छंटनी होने जा रही है. टेक कंपनी में कर्मचारियों की फिर से छंटनी की खबर ऐसे वक्त पर आई है जब ये पूरी तरह से रीशेप कर रही है और ज्यादा से ज्यादा निवेश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर कर रही है. हालांकि, सेल्स टीम के साथ बाकी डिविजन के लोगों पर भी गाज गिर सकती है. 

मई के महीने में 6000 कर्मचारियों की नौकरी गई 

माइक्रोसॉफ्ट ने इससे पहले इस साल मई में लगभग 6,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी, जो पिछले कुछ वर्षों में माइक्रोसॉफ्ट की सबसे बड़ी छंटनी मानी गई. उसके बाद जून की शुरुआत में खबर आई कि कंपनी ने 300 से अधिक एंप्लॉयीज को बाहर कर दिया है. ब्लूमबर्ग ने वॉशिंगटन स्टेट नोटिस के आधार पर इसका खुलासा किया था. जानकारी के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से इस नई छंटनी की घोषणा जुलाई में की जा सकती है, क्योंकि उस समय माइक्रोसॉफ्ट का फाइनेंशियल ईयर खत्म हो चुका होगा. हालांकि, इस मामले में माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.  

ये भी पढ़ें-NSE IPO: आने वाला है भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO, जान लीजिए पूरी डिटेल

AI पर बढ़ता निवेश

AI पर बढ़ते जोर के बीच माइक्रोसॉफ्ट भी इसमें निवेश बढ़ा रही है. विभिन्न इंडस्ट्रीज में कई कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स और सर्विसेज में एआई के इंटीग्रेशन को तेज कर रही हैं. कंपनियां अब एआई से जुड़ी नौकरियों को प्राथमिकता दे रही हैं और पैसे बचाने के लिए तकनीक का इस्तेमाल कर रही हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement