बिजनेस
व्यापारी संगठनों, फिनटेक और पेमेंट कंपनियों की तरफ से UPI फ्रेमवर्क के लागू होने की तारीख आगे बढ़ाने के अनुरोध के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है.
यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 2 दिन बाद लागू होने वाले मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी MDR पर सरकार ने फिलहाल रोक लगा दी है. सरकार ने कुछ चुनिंदा UPI लेनदेन पर 15 अक्टूबर से लागू होने वाले इस नियम को दिवाली के बाद तक के लिए टाल दिया है. NPCI ने मंगलवार (अक्तूबर, 13, 2026) को एक स्टेटमेंट में कहा, 'फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए, UPI और सर्विसेज स्टीयरिंग कमिटी ने तय किया कि कुछ खास पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) UPI ट्रांजैक्शन पर MDR दिवाली के तुरंत बाद लागू किया जाएगा.'
NPCI ने आगे कहा कि लागू करने की नई तारीख बाद में बताई जाएगी. पेमेंट फर्मों और कंज्यूमर्स को अपने सिस्टम अपडेट करने के लिए और समय देने और फेस्टिव सीजन के दौरान बदलाव लाने को लेकर हो रही चिंताओं को दूर करने के लिए रोलआउट में देरी की गई.
इससे पहले बीते सितंबर महीने में UPI स्टीयरिंग कमेटी ने 2,000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजैक्शन के लिए UPI MDR 0.4 परसेंट तय किया था. MDR वह फीस है जो डिजिटल पेमेंट प्रोसेस करने के लिए मर्चेंट्स से ली जाती है. 0.4 परसेंट फीस का मतलब हर 2,000 रुपये खर्च करने पर 8 रुपये है. या फिर UPI इस्तेमाल कर 10,000 की पेमेंट पर 40 रुपये है. वहीं, रेलवे, टेलीकॉम, इंश्योरेंस, फ्यूल और एग्रीकल्चर इनपुट जैसे कुछ सेक्टर में 2,000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर 5 रुपये का फ्लैट MDR लगेगा.
UPI and Services Steering Committee today decided that, keeping in mind the festive season, Merchant Discount Rate (MDR) on select Person-to-Merchant (P2M) UPI transactions, shall be implemented immediately post Diwali at a date to be notified separately https://t.co/yXWGuj6Z9M
— ANI (@ANI) October 13, 2026
केंद्र सरकार के मुताबिक, यह प्रस्तावित फीस UPI चलाने के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को फंड करने में मदद करने के लिए है, जिसमें सिस्टम की मजबूती, साइबर सिक्योरिटी, फ्रॉड की रोकथाम और कस्टमर सपोर्ट शामिल हैं. हालांकि, सरकार ने साफ किया कि यह चार्ज कस्टमर के बजाय मर्चेंट उठाएंगे और 75,000 रुपये या उससे ज्या के ट्रांजैक्शन के लिए यह 300 रुपये तक सीमित रहेगा. लोगों के बीच पेमेंट, साथ ही ज्यादातर रोजाना के मर्चेंट ट्रांजैक्शन, फ्री रहेंगे.
अगर आप अपने परिवार में या फिर किसी दोस्त को UPI ट्रांजैक्शन कर रहे हैं तो उस पर कोई चार्ज नहीं लगेगा. इसका मतलब यह है कि पर्सन टू पर्सन (P2P) पेमेंट्स बिल्कुल फ्री है चाहे ट्रांजैक्शन की राशि 2000 रुपये से ज्यादा ही क्यों न हो. इसके बाद 0.4% चार्ज लगेगा. मतलब 2001 या 3000 रुपये के पेमेंट पर 0.4% के हिसाब से 12 रुपये लगेगा. अगर पेमेंट 75000 रुपये किया है, तो 300 रुपये का चार्ज बनेगा. चार्ज की अपर लिमिट 300 रुपये फिक्स है. मतलब अगर आप P2M पेमेंट्स में 75000 से ज्यादा का UPI करते हैं, तो भी 300 रुपये ही चार्ज कटेगा. हालांकि, पर्सन टू पर्सन मर्चेंट यानी P2PM कैटेगरी में कोई चार्ज नहीं लगेगा.
आपको बता दें कि UPI ट्रांजैक्शन में सिर्फ पेमेंट करने वाला और पेमेंट रिसीव करने वाला ही शामिल नहीं होता. पूरे प्रॉसेस में 4 पार्टनर काम करते हैं. पहला- इश्यूइंग बैंक. दूसरा- पैसा लेने वाले का बैंक. तीसरा- पेमेंट सर्विस देने वाली थर्ड पार्टी और चौथा UPI ऐप यानी फोनपे, गूगल पे और पेटीएम जैसी कंपनियां. NPCI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, UPI के पूरे इन्फ्रास्ट्रक्चर को चलाने में इन चारों पर सालाना करीब 20 हजार करोड़ रुपये का खर्च आता है. बीते 4 सालों में पूरे UPI इंफ्रास्ट्रक्टर को सालाना करीब 5000 से 6000 करोड़ का घाटा हो रहा था. अब MDR के जरिए होने वाली कमाई से चारों पार्टनर्स को पैसा दिया जाएगा.