Advertisement

LPG की e-KYC नहीं कराई! डेडलाइन खत्म होने के बाद अब क्या करना होगा? जानिए पूरी डिटेल

एलपीजी e-KYC की तय डेडलाइन, 16 अगस्त 2026, बीत जाने के बाद लाखों एलपीजी उपभोक्ताओं के मन में यह सवाल है कि क्या उनका गैस कनेक्शन रद्द हो जाएगा?

Latest News
LPG की e-KYC नहीं कराई! डेडलाइन खत्म होने के बाद अब क्या करना होगा? जानिए पूरी डिटेल

गैस सिलेंडर की ई-केवाईसी की आखिरी तारीख थी 16 अगस्त (AI Image)

Add DNA as a Preferred Source

एलपीजी गैस सिलेंडर की ई-केवाईसी (e-KYC) को लेकर आखिरी तारीख यानी 16 अगस्त 2026 निकल चुकी है और अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई तो जाहिर है आपके मन में कई सवाल उठ रहे होंगे. सबसे बड़ा डर तो यही होगा कि कहीं गैस कनेक्शन बंद न हो जाए या सिलेंडर मिलना ही न बंद हो जाए.

इंडियन ऑयल, भारत गैस और एचपी गैस जैसी तमाम सरकारी तेल कंपनियों ने इस बारे में अपने उपभोक्ताओं को पहले ही अलर्ट जारी किया था. आपको बताते हैं कि ई-केवाईसी की डेडलाइन बीतने के बाद अब क्या नियम हैं और आपके जेब पर इसका क्या असर पड़ेगा.

क्या आपका एलपीजी कनेक्शन रद्द हो जाएगा? 

सबसे पहले राहत की बात यह है कि आपका एलपीजी कनेक्शन हमेशा के लिए रद्द या खत्म नहीं किया जा रहा है. कंपनियों और तेल मंत्रालय के नियमों के मुताबिक, यदि कोई ग्राहक डेडलाइन तक ई-केवाईसी कराने में चूक जाता है, तो उसका कनेक्शन कुछ समय के लिए अस्थायी रूप से होल्ड या सस्पेंड हो सकता है, लेकिन कैंसिल बिल्कुल नहीं होगा.

जैसे ही आप अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लेंगे, आपका कनेक्शन पहले की तरह चालू हो जाएगा और मिलने वाले सभी फायदे फिर से मिलने लगेंगे.

ई-केवाईसी न होने पर क्या नुकसान होगा? 

कनेक्शन रद्द न होने का मतलब यह कतई नहीं है कि आप बेफिक्र हो जाएं. अगर आपकी ई-केवाईसी अधूरी है, तो सबसे बड़ा झटका आपकी जेब को लगेगा. नियम कहते हैं कि जब तक वेरिफिकेशन पूरा नहीं होता, तब तक आपको सब्सिडी वाले या घरेलू रेट पर सिलेंडर मिलने में दिक्कत आ सकती है.

साफ शब्दों में कहें तो, अगर ई-केवाईसी पूरी नहीं है, तो हो सकता है आपको कमर्शियल दरों पर सिलेंडर खरीदना पड़े. आज की तारीख में जहां 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर लगभग 940 से 970 रुपये के आसपास मिलता है, वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,700 रुपये से लेकर 3,000 रुपये तक पहुंच जाती है. ऐसे में अगर आप घरेलू दर की पात्रता खो देते हैं, तो हर महीने रसोई का बजट काफी बिगड़ सकता है.

ये नियम किन लोगों के लिए है?

तेल मंत्रालय का ये नियम इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस, इन सभी कंपनियों के घरेलू एलपीजी ग्राहकों पर लागू होता है. ध्यान देने वाली बात यह है कि जिन लोगों ने पहले ही अपनी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर ली है, उन्हें दोबारा कुछ भी करने की जरूरत नहीं है. यह नियम केवल उन उपभोक्ताओं के लिए अनिवार्य है जिनका वेरिफिकेशन अब तक अटका हुआ है.

अब आगे क्या करें और ई-केवाईसी कैसे पूरी होगी?

अगर आप 16 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं करवा पाए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप इसे अभी भी बहुत आसानी से पूरा कर सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ आसान विकल्प दिए गए हैं-

  • घर बैठे मोबाइल ऐप से- अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो आप 'IndianOil One' ऐप डाउनलोड करके आधार ऑथेंटिकेशन के जरिए घर बैठे ही चेहरा या फिंगरप्रिंट स्कैन करके ई-केवाईसी कर सकते हैं.
  • गैस एजेंसी जाकर- आप अपने नजदीकी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर यानी गैस एजेंसी के दफ्तर जाकर भी अपना आधार कार्ड दिखाकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवा सकते हैं.
  • डिलीवरी बॉय की मदद से- जब आपके घर सिलेंडर की डिलीवरी आए, तो आप डिलीवरी पर्सन के पास मौजूद बायोमेट्रिक डिवाइस या मोबाइल ऐप के जरिए भी मौके पर ही अपनी ई-केवाईसी पूरी करवा सकते हैं.

फिलहाल आपका कनेक्शन सुरक्षित है, लेकिन सब्सिडी और सस्ते रेट का फायदा उठाते रहने के लिए बिना देर किए अपनी ई-केवाईसी जल्द से जल्द पूरी करा लें. 

ये भी पढ़ें- क्या हम गलत जगह खोज रहे हैं एलियन? व्हाइट हाउस एक्सपर्ट का चौंकाने वाला दावा

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement