Advertisement

LPG Cylinder Price: घट गए सिलेंडर के दाम, आज से कम हुआ प्राइस, जानें दिल्ली से मुंबई तक का नया रेट

जुलाई का महीना शुरू होते ही लोगों को खुशखबरी मिली है. ऑयल मार्केटिग कंपनियों ने एक बार फिर सिलेंडर के दामो में बड़ी कटौती की है.

Latest News
LPG Cylinder Price: घट गए सिलेंडर के दाम, आज से कम हुआ प्राइस, जानें दिल्ली से मुंबई तक का नया रेट

LPG Gas Cylinder

Add DNA as a Preferred Source

जुलाई महीने की शुरुआत में ही शुरुआत एलपीजी यूजर्स के लिए राहत भरी हुई है. दरअसल, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में तगड़ी कटौती की है. आपको बता दें कि एलपीजी सिलेंडर की बदली हुई कीमतें आज 1 जुलाई 2025 से प्रभाव में आ जाएंगी. यहां बता दें कि इस बार भी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी की है और राजधानी दिल्ली में ये 58 रुपये तक सस्ता हो गया है. वहीं, 14 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 

कितना घट गया दाम 

1 जुलाई से कीमतों में हुए बदलाव के बाद दिल्ली में 1723.50 रुपये में मिलने वाला कॉमिर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब घटकर 1665 रुपये का हो गया है और इस हिसाब से इसमें कंपनियों द्वारा 58.50 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की गई है. वहीं कोलकाता में जुलाई की पहली तारीख से 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1826 रुपये से घटकर 1769 रुपये में मिल रहा है. बात करें मुंबई की तो यहां सिलेंडर की कीमत 1674.50 रुपये से कम होकर 1616.50 रुपये, जबकि चेन्नई में 1881 रुपये में मिलने वाला सिलेंडर अब 1823.50 रुपये का हो गया है. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली में 1 जुलाई से इन वाहनों पर लग जाएगी ब्रेक, न पेट्रोल मिलेगा न डीजल, ANPR मशीन से निगरानी

जून के महीने में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी कटौती की गई थी और 1 जून 2025 को ये 24 रुपये तक सस्ता कर दिया गया था. कटौती के बाद दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Price In Delhi) घटकर 1723.50 रुपये का हो गया था, जो 1747.50 रुपये का मिल रहा था. इससे पहले भी फरवरी में कमर्शियल सिलेंडर में 7 रुपये की कटौती हुई थी, लेकिन मार्च में 6 रुपये रेट बढ़ाया गया था. अब जुलाई महीने में भी रेट घटा दिया गया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement