Advertisement

LIC की पॉलिसी पर भी चुकाना होगा टैक्स? जानिए नए बजट में किस नियम का हुआ ऐलान

अगर आपने LIC की पॉलिसी ली है तो बता दें कि अब आपको इसकी मैच्योरिटी अमाउंट पर टैक्स देना पड़ सकता है.

Latest News
LIC की पॉलिसी पर भी चुकाना होगा टैक्स? जानिए नए बजट में किस नियम का हुआ ऐलान

Life Insurance

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सरकार ने जीवन बीमा (LIC) में निवेश को लेकर बड़ी घोषणा की है. अगर आपने जीवन बीमा पॉलिसी में निवेश किया है और उसपर सालाना प्रीमियम 5 लाख रुपये या उससे ज्यादा है तो मैच्योरिटी पर मिलने वाले अमाउंट पर सरकार को टैक्स देना होगा. हालांकि यह पॉलिसी (Insurance Policy) अप्रैल से पहले या उसके बाद ख़रीदे गए पर लागू है. बहरहाल यह शर्त पहले से चल रही पॉलिसी पर लागू नहीं होगी. क्लेम टर्म्स एंड कंडीशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आइए जानते हैं अगर आपने लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदी है तो इसका आप पर क्या असर पड़ेगा:

5 लाख से ज्यादा के प्रीमियम पर नहीं लगेगा टैक्स

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने 1 फरवरी, 2023 को बजट 2023 (Budget 2023) को पेश किया. अगर आपकी पॉलिसी का प्रीमियम 5 लाख रुपये से ज्यादा है तो उसके मैच्योरिटी पर मिलने वाले राशि पर टैक्स नहीं देना होगा.

इंश्योर्ड पर्सन की डेथ पर मिलने वाली राशि

बजट में पेश किए गए प्रस्ताव के मुताबिक इंश्योर्ड व्यक्ति की मृत्यु पर मिलने वाले अमाउंट पर कोई टैक्स नहीं लगेगा. यह नई व्यवस्था 31 मार्च 2023 तक जारी पॉलिसी पर लागू नहीं होगी.

यह भी पढ़ें:  Vodafone Idea के 16 हजार करोड़ के लोन को इक्विटी में बदलने की मंजूरी, कर्ज चुकाने में मिलेगी राहत

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement