Advertisement

19 दिन में एक चौथाई कम हो गया एलआईसी का मार्केट कैप, निवेशक परेशान 

LIC Share में 19 कारोबारी ​दिनों में 25 फीसदी का गिरावट देखने को मिल चुकी है. निवेशकों को इस दौरान करीब 1.50 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

19 दिन में एक चौथाई कम हो गया एलआईसी का मार्केट कैप, निवेशक परेशान 
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एलआईसी का शेयर (LIC Share) 19 कारोबारी दिनों में 25 फीसदी से ज्यादा कम हो गया है. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन एलआईसी के शेयरों (LIC Share Price)  में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है. 17 मई से लेकर 10 मई के सुबह के सत्र तक एलआईसी के​ निवेशकों को करीब 1.50 लाख करोड़ रुपये नुकसान हो चुका है. एलआईसी का इश्यू प्राइस (LIC Issue Price) 949 रुपये थी, जो मौजूदा समय में 25 फीसदी से ज्यादा डिस्काउंट होकर 710 रुपये से नीचे आ गया है. जोकि शेयर का नया ऑल टाइम रिकॉर्ड (LIC Shre Price All Time Low) लो है. आइए आपको भी बताते हैं कि बीएसई पर एलआईसी के किस तरह के आंकड़ें देखने को मिल रहे हैं. 

लगातार 9वें दिन एलआईसी के शेयर में गिरावट
लगातार 9वें एलआईसी के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है. सुबह 10 बजे कंपनी का शेयर 1.27 फीसदी यानी 9.15 रुपये की गिरावट के साथ 712.80 रुपये पर कारोबार कर रहा है. जबकि आज कंपनी का शेयर 715 रुपये पर ओपन हुआ था, जो कारोबारी सत्र के दौरान 716.90 रुपये के साथ दिन के हाई पर पहुंचा था. एक दिन पहले कंपनी का शेयर 721.95 रुपये पर बंद हुआ था. 

Rakesh Jhunjhunwala के इस फेवरेट स्टॉक ने दिया 20 साल में 53000 फीसदी का रिटर्न, 10 हजार का निवेश बना 53 लाख रुपये 

ऑल टाइम लो पर आया कंपनी का शेयर 
एलआईसी का शेयर लगातार ऑल टाइम लो पर आ गया है. कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी का शेयर 709.20 रुपये पर पहुंचा जो नया ऑल टाइम लो पर है. जबकि कंपनी का ऑल टाइम हाई 920 रुपये है जोकि लिस्टिंग के दौरान कारोबारी सत्र के दौरान आया था. कंपनी के शेयरों में लिस्टिंग डे से अब 25 फीसदी से ज्यादा नीचे आ चुका है. जिसकी वजह से बाजार निवेशकों को काफी बड़ा नुकसान हो चुका है. 

Crude Oil की बढ़ती कीमतों के बीच Petrol और Diesel के दाम में राहत जारी, देखें फ्रेश प्राइस 

मार्केट कैप एक चौथाई साफ 
कंपनी का मार्केट कैप ही निवेशकों की कमाई है. आंकड़ों के अनुसार जब कंपनी का इश्यू प्राइस 949 रुपये तय किया गया था तो कंपनी का कुल मार्केट कैप 6,00,242 करोड़ रुपये था. मौजूदा समय में करीब 4,50,688 करोड़ रुपये पर आ चुका है. इसका मतलब है कि 19 दिनों में कंपनी के मार्केट कैप से कारीब एक चौथी यानी 149,554 करोड़ रुपए साफ हो चुका है. यही निवेशकों का नुकसान भी है.

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement