Advertisement

IPO Alert: ग्रे मार्केट में गदर मचा रहा है ये IPO, कल तक करें अप्लाई, लग गया तो खुल जाएगी किस्मत

Oswal Pumps IPO: सबमर्सिबल पंप्स, इलेक्ट्रिक मोटर और सोलर मॉड्यूल बनाने वाली कंपनी Oswal Pumps का IPO लॉन्च हो चुका है. 1387 करोड़ के इस IPO में 17 जून तक अप्लाई किया जा सकता है.

Latest News
IPO Alert: ग्रे मार्केट में गदर मचा रहा है ये IPO, कल तक करें अप्लाई, लग गया तो खुल जाएगी किस्मत
Add DNA as a Preferred Source

Oswal Pumps IPO: अगर आप IPO में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो Oswal Pumps के IPO में निवेश कर सकते हैं. सबमर्सिबल पंप, इलेक्ट्रिक मोटर और सोलर मॉड्यूल बनाने वाली इस कंपनी ने 1387 करोड़ रुपये का IPO निकाला है. ये IPO 13 जून को खुला था और इसमें अप्लाई करने की लास्ट डेट 17 जून है. इस IPO का ग्रे मार्केट प्रिमियम 45 रुपये है यानी ग्रे मार्केट में इस IPO को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और IPO के ईशू प्राइज़ से 45 रुपये ऊपर खुलने का अनुमान है.

Oswal Pumps IPO- Details

Oswal Pumps का IPO 13 जून को लॉन्च हुआ था, इसमें अप्लाई करने की आखिरी तारीख 17 जून है. कंपनी ने 1387.34 करोड़ का IPO ईशू किया है. 24 शेयर्स का एक लॉट है और एक शेयर का प्राइस बैंड 584 से 614 रुपये तय किया गया है. IPO में अप्लाई करने के लिए कम से कम एक लॉट के लिए अप्लाई करना होगा. एक लॉट की कीमत 14,016 रुपये है. GMP 45 रुपये होने का मतलब है कि कंपनी के शेयर्स अपर प्राइस बैंड यानी 614 रुपये से 45 रुपये ऊपर खुल सकते हैं.

Oswal Pumps IPO- Subscription

Oswal IPO शुक्रवार को लॉन्च किया गया था. शनिवार-रविवार को मार्केट बंद होने की वजह से बिडिंग नहीं हुई. आज यानी सोमवार 16 जून को बिडिंग का दूसरा दिन है. अभी तक IPO को 42 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला है. ग्रे मार्केट में इस IPO की डिमांड को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि दो दिन में सब्सक्रिप्शन में उछाल देखने को मिल सकता है.

What is IPO | क्या होता है IPO

आईपीओ का फुल फॉर्म है इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग. कंपनियां शुरुआत में निजी और इनवेस्टर की फंडिंग से काम करती हैं. जब कंपनी प्रॉफिटेबल होने लगती हैं और वो अपना स्केल बढ़ाना चाहती हैं तो उन्हें और अधिक पैसों की जरूरत पड़ती है. तब कंपनियां फंडिंग के लिए जनता के पास जाती हैं. IPO इस प्रक्रिया की शुरुआत होती है. IPO लाने के लिए किसी भी कंपनी को SEBI से हरी झंडी लेनी पड़ती है. सेबी कंपनी के सभी पहलुओं को अच्छे से देखने-समझने के बाद ही IPO की अनुमति देता है. IPO लॉन्च होने के बाद ही कंपनी शेयर मार्केट में लिस्ट होती है और उसके शेयर्स आम जनता के खरीदने और बेचने के लिए शेयर मार्केट में उपलब्ध हो जाते हैं. 
 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement