Advertisement

अभी भी लोगों के पास बचे हुए हैं 2000 के नोट, RBI ने बताया 7117 करोड़ के गुलाबी नोट जमा ही नहीं हुए

आपको जानकार हैरानी होगी की अभी भी मार्केट में 7117 करोड़ के दो हजार के नोट हैं, जो अभी तक जमा ही नहीं हुए हैं. जबकि इन्हें डेढ़ साल पहले ही बंद कर दिया गया था.

Latest News
अभी भी लोगों के पास बचे हुए हैं 2000 के नोट, RBI ने बताया 7117 करोड़ के गुलाबी नोट जमा ही नहीं हुए
Add DNA as a Preferred Source

नोटबंदी तो आपको अच्छे से याद होगी. जब बैंकों के बाहर लंबी लाइन में खड़े होकर चलन से बंद हुए नोटों के जमा करना होता था. उस समय 500 और 1000 के नोट चलन से बाहर किए गए थे, और 2000 का नोट साथ ही 500 का नया नोट मार्केट में आया था. इसके कुछ समय बाद सरकार ने दो हाजार का नोट भी चलन से बाहर कर दिया  था. 

डेढ़ साल में भी पावस नहीं हुआ पूरा पैसा
सरकार ने कहा था कि अब दो हजार का नोट बैंको में जमा कर दिया जाए. सरकार के इस फैसले के अनुसार पूरे भारत के सभी 2000 हजार नोट धीरे-धीरे करके वापस जमा होने लगे, लेकिन आरबीआई ने हाल में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. RBI की तरफ से कहा गया है कि डेढ़ साल बाद भी सभी सभी दो हजार के नोट वापस नहीं आए हैं. 

19 मई, 2023 को हुआ था गुलाबी नोट बंद
बता दें कि आरबीआई ने 19 मई, 2023 को 2,000 रुपये मूल्य के बैंक नोट को चलन से हटाने की घोषणा की थी. 19 मई, 2023 की स्थिति के अनुसार उस समय चलन में 2,000 रुपये के बैंक नोट का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था. यह 30 सितंबर, 2024 को घटकर 7,117 करोड़ रुपये रह गया. 

7,117 करोड़ रुपये अभी भी बचे हुए है. 
इन आंकड़ों के आधार पर देखा जाए तो अभी तक  2,000 रुपये के 98 प्रतिशत बैंक नोट वापस आ गये हैं. बाकी 7,117 करोड़ रुपयों के दो हजार के नोट अभी भी मार्केट में हैं.  बता दें कि 2000 रुपये के बैंक नोट को जमा करने या बदलने की सुविधा 7 अक्टूबर, 2023 तक देश की सभी बैंक की ब्रांच में उपलब्ध थी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement