Advertisement

India Post Office Recruitment: 8वीं पास लोगों के लिए निकली नौकरी, 63,000 रुपये मिलेगी सैलरी

भारतीय डाक विभाग में नौकरी की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है. इसके लिए उम्मीदवारों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

Latest News
India Post Office Recruitment: 8वीं पास लोगों के लिए निकली नौकरी, 63,000 रुपये मिलेगी सैलरी

India Post Office Recruitment 2023 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय डाक विभाग में नौकरी (Sarkari Naukri) करने का मन बना रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है. इसके लिए भारतीय डाक विभाग ने कुशल कारीगरों के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. जो उम्मीदवार इन पदों (India Post Office Recruitment 2023) के लिए आवेदन करने के इच्छुक और पात्र हैं. वे इंडिया पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार इन पदों (India Post Office Recruitment 2023) के लिए 09 जनवरी तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं.

इसके अलावा उम्मीदवार इन पदों (India Post Office Recruitment 2023) के लिए सीधे इस लिंक indiapost.gov.in/vas/Pages के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं. साथ ही आप इस लिंक इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती 2023 अधिसूचना पीडीएफ पर क्लिक करके आधिकारिक अधिसूचना भी देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत मैकेनिक, एमवी इलेक्ट्रीशियन, कॉपर एंड टिनस्मिथ और अपहोल्स्टर सहित विभिन्न ट्रेडों के लिए कुल 7 पद भरे जाएंगे. अगर आप इनमें से किसी भी पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.

इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती 2023 के लिए महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन करने की अंतिम तिथि - 09 जनवरी 2023

इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती 2023 के लिए वैकेंसी

एमवी मैकेनिक - 4 पद
एमवी इलेक्ट्रीशियन (स्किल्ड) - 1 पद
कॉपर एंड टिनस्मिथ - 1 पद
अपहोल्स्टर - 1 पद

इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती 2023 के लिए पात्रता मानदंड

उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 8वीं पास होना चाहिए. इसके साथ ही सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी तकनीकी संस्थान से संबंधित ट्रेड में सर्टिफिकेट होना चाहिए. इसके अलावा वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस (HMV) भी होना चाहिए. इसके लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें:  7th Pay Commission: DA में 4 प्रतिशत की होगी बढ़ोतरी, इस राज्य के कर्मचारियों को मिलेगी खुशखबरी

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement