Advertisement

India GDP Data: भारत की आर्थिक ग्रोथ में क्या हुआ बदलाव, 6.5 प्रतिशत की पकड़ी रफ्तार, 5 पॉइंट्स में समझिए पूरी बात

केंद्र सरकार ने आज वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के लिए जीडीपी के आंकड़े जारी किए, साथ ही वित्त वर्ष 2025 के लिए अनंतिम अनुमान भी जारी किए. आइए इसपर नजर डालते हैं.

Latest News
India GDP Data: भारत की आर्थिक ग्रोथ में क्या हुआ बदलाव, 6.5 प्रतिशत की पकड़ी रफ्तार, 5 पॉइंट्स में समझिए पूरी बात
Add DNA as a Preferred Source

भारत सरकार ने वित्त वर्ष 24-25 की चौथी तिमाही जीडीपी (GDP) डेटा शुक्रवार को जारी कर दिया है. FY2024-25 की चौथी तिमाही में भारत GDP ग्रोथ Q4 तिमाही में 7.4% रही, जबकि अनुमानित आंकड़ा 6.8% का था. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने चालू वित्त वर्ष के लिए GDP ग्रोथ रेट के ये आंकड़े जारी किए हैं. वहीं आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 2024-25 में 6.5% की ग्रोथ हुई. FY 2024-25 की चौथी तिमाही में रियल GDP (7.4%) और नॉमिनल GDP (10.8%) से बढ़ने का अनुमान है.

5 पॉइंट्स में समझिए पूरी बात 

1. पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.5% रही है. ये पिछले साल के मुकाबले तेज और मजबूत आर्थिक ग्रोथ की ओर इशारा करती है. 

2. जनवरी से मार्च 2025 (Q4) के बीच GDP ग्रोथ 7.4% रही. यह पिछले साल इसी तिमाही के 6.2% से तेज है. इससे साफ है कि अर्थव्यवस्था ने रफ्तार पकड़ी है. चौथी तिमाही में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. 

ये भी पढ़ें-Tax Department की रेड से बचना है तो घर में सोना रखने से जुड़ा ये ...

3. चौथी तिमाही में किस इंडस्ट्री की कितनी ग्रोथ 

  • कृषि सेक्टर ग्रोथ 5.4%
  • माइनिंग सेक्टर ग्रोथ 2.5% 
  • मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ग्रोथ 4.8% 
  • कंस्ट्रक्शन सेक्टर ग्रोथ 10.8% 
  • सर्विस सेक्टर ग्रोथ की ग्रोथ 7.3% 

4. कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार देखने को मिला है. प्राइमरी सेक्टर(जैसे कृषि) की ग्रोथ FY25 में 4.4% रही, जबकि पिछले साल 2.7% थी. Q4 में इस सेक्टर ने 5% की ग्रोथ दिखाई, जबकि पिछले साल सिर्फ 0.8% थी.

5. प्राइवेट फाइनल कंजप्शन एक्सपेंडिचर (PFCE) ने वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान 7.2% की ग्रोथ रेट दर्ज की है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में ये 5.6% थी. ग्रॉस फिक्स्ड कैपिटल फार्मेशन (GFCF) ने वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान 7.1% की ग्रोथ रेट और वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 9.4% की ग्रोथ रेट दर्ज की है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement