Advertisement

सिर्फ 25 हजार से शुरू हो जाएगा बिजनेस, होगा खूब मुनाफा, ई-कॉमर्स कंपनी के CEO ने बताया सफलता का फार्मूला

Start-up tips: ई-कॉमर्स कंपनी शिपरॉकेट के फाउंडर और CEO साहिल गोयल ने अपना बिजनेस शुरू करने की सोच रहे लोगों को गुरूमंत्र दिया है.

Latest News
सिर्फ 25 हजार से शुरू हो जाएगा बिजनेस, होगा खूब मुनाफा, ई-कॉमर्स कंपनी के CEO ने बताया सफलता का फार्मूला

सिर्फ 25 हजार से शुरू हो जाएगा बिजनेस (AI इमेज)

Add DNA as a Preferred Source
  • अपना बिजनेस शुरू करने के लिए बहुत ज्यादा पैसे की जरूरत नहीं- साहिल गोयल 
  • 25  हजार रुपये से भी शुरू किया जा सकता है बिजनेस- साहिल गोयल
  • बिजनेस शुरू करने के लिए सबसे पहले लोगों की समस्या पहचानें- साहिल गोयल

How To Start A Business With 25 Thousand: दुनिया में बहुत सारे लोग नौकरी के बजाय अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं. लेकिन ज्यादातर लोग ये सोच कर रुक जाते हैं कि इसके लिए तो भारी-भरकम पूंजी की जरूरत पड़ेगी. ये एक आम धारणा है कि बिना मोटा पैसा लगाए कोई बिजनेस शुरू करना संभव नहीं है. इस सोच को ई-कॉमर्स कंपनी शिपरॉकेट के फाउंडर और CEO साहिल गोयल ने. साहिल गोयल ने कहा है कि बिजनेस शुरू करने के लिए ज्यादा पैसों की जरूरत पुराने जमाने की बात हो गई. उन्होंने बताया है कि कैसे सिर्फ 25 हजार रुपये से अपना बिजनेस शुरू किया जा सकता है. 

राज शमानी के साथ एक पॉडकास्ट में यूट्यूब चैनल Raj Shamani पर साहिल गोयल ने कहा कि आज बिजनेस शुरू करना सबसे सस्ता और आसान काम हो गया है. ये पहले होता था कि अपना व्यापार शुरू करने के लिए अच्छी-खासी रकम की जरूरत पड़ती थी. साहिल गोयल ने कहा कि 25 हजार रुपये में बिजनेस शुरू हो जाएगा.

क्या है साहिल गोयल का बिजनेस मंत्र

साहिल गोयल के अनुसार, आपको बिजनेस शुरू करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं चाहिए. उन्होंने कहा कि सबसे पहले कोई समस्या पहचानो. इसके लिए बहुत बड़ा मत सोचो बल्कि छोटा सोचो. एक उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि मुझे गिटार बजाना पसंद है. इसलिए मुझे ये भी पता है कि गिटार रखने वालों को सबसे ज्यादा किस समस्या का सामना करना पड़ता है. अगर बिजनेस शुरू किया जाने वाला क्षेत्र आपकी पसंद और जानकारी का होगा तो ज्यादा फायदा होगा. 

साहिल गोयल ने आगे कहा कि आप उस फील्ड में मत जाओ जिसमें आपको इंटरेस्ट नहीं है. शुरू में बहुत बड़ा मार्केट पकड़ने की कोशिश भी मत करो. स्टोर खोलने और वेबसाइट बनाने के चक्कर में भी मत पड़ो. इंस्टाग्राम से भी फ्री में मार्केटिंग हो सकती है. साहिल गोयल ने कहा कि थोड़ी सी मेहनत से 90 दिन में बिजनेस ग्रो करने लगता है. साहिल ने कहा कि अगर आपने कोई ऐसा प्रोडक्ट पकड़ लिया जिसके दिन में 5 ऑर्डर आते हों और जिसकी कीमत 600 हो तो महीने में डेढ़ लाख तक के ऑर्डर मिल जाएंगे. इससे 50 हजार तक का मुनाफा हो सकता है. 

साहिल गोयल ने कहा कि अगर आपको समझ न आ रहा हो कि कौन से सेक्टर सदाबहार हैं तो ब्यूटी और पर्सनल केयर का रुख कर सकते हैं. गोयल के अनुसार, ये फील्ड हमेशा डिमांड में रहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि किसी के कहने पर कुछ भी शुरू नहीं कर देना चाहिए. गोयल ने कहा कि अगर आपको ई-कॉमर्स बिजनेस के बारे में कुछ न पता हो तो आप कोई शार्ट टर्म ऑनलाइन कोर्स भी कर सकते हैं. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement