बिजनेस
How To Open Jan Aushadhi Kendra: जन जनऔषधि केंद्र सरकारी दवा की दुकानें हैं जो सस्ती कीमत पर कई तरह की दवाएं उपलब्ध कराती हैं. ये दुकानें प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (PMBJP) के तहत आती हैं.
How To Open Jan Aushadhi Kendra: देश में सस्ती दवाओं की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. अगर आप इस सेक्टर में ही खुद का कारोबार करना चाहते हैं तो प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है. जनऔषधि केंद्र के माध्यम से कम लागत में खुद का कारोबार का सपना भी पूरा हो जाएगा. प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र (PMBJK) सिर्फ दवा की दुकान नहीं, बल्कि कम निवेश में हर महीने स्थायी और मोटा मुनाफा कमाने का एक बढ़िया बिजनेस मॉडल साबित हो सकता है. ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50% से 90% तक सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के कारण इन केंद्रों पर ग्राहकों की भारी भीड़ रहती है, जो आपके स्टार्टअप को पहले ही दिन से शानदार प्रॉफिट मार्जिन की गारंटी देता है.
हाल ही में सरकार ने मार्च 2027 तक प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत पूरे देश में 25 हजार नये जन औषधि केंद्र (JAKs) खोलने का टारगेट रखा है. लोकसभा में एक लिखित जवाब में, केमिकल्स और फर्टिलाइजर्स राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने कहा कि इस साल (2026) के मार्च तक 14,131 जन औषधि केंद्र खोले जा चुके हैं. अभी देश में JAKs खोलने के लिए अलग-अलग लेवल पर 990 एप्लीकेशन प्रोसेस में हैं. मार्च 2027 तक 25 हजार जन औषधि केंद्र खोलने का लक्ष्य पूरा करना है.
जन जनऔषधि केंद्र सरकारी दवा की दुकानें हैं जो सस्ती कीमत पर कई तरह की दवाएं उपलब्ध कराती हैं. ये दुकानें प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (PMBJP) नाम के एक कैंपेन के तहत आती हैं, जिसे 2008 में भारत सरकार के केमिकल्स और फर्टिलाइजर मंत्रालय के फार्मास्युटिकल्स डिपार्टमेंट ने शुरू किया था. इस कैंपेन का मुख्य मकसद लोगों को सस्ती कीमतों पर अच्छी क्वालिटी की दवाएं उपलब्ध करवाना है. सरकार देश भर में और ज्यादा से ज्यादा जनऔषधि केंद्र खोलने को बढ़ावा देने के लिए सस्ती दरों पर लोन भी दे रही है.
जनऔषधि केंद्र खोलने के लिए सबसे पहले इसकी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन भरना होगा. जब कोई जनऔषधि केंद्र के लिए अप्लाई करेगा तो उसे शुरुआती अप्रूवल मिलेगा. इसके आधार पर, वे ड्रग लाइसेंस लेकर अपनी दुकान खोल सकेंगे.
जन औषधि केंद्र खोलने के लिए 5,000 रुपये की नॉन-रिफंडेबल एप्लिकेशन फीस देनी होती है. महिला उद्यमी, दिव्यांग, SC/ST, एक्स सर्विसमैन और नीति आयोग की तरफ से चिह्नित एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट्स, हिमालयी रीजन, आइलैंड टेरिटरी और नॉर्थ-ईस्टर्न स्टेट्स के उद्यमियों को यह शुल्क नहीं देना होता है. ये लोग नि:शुल्क आवेदन कर सकते हैं.
महिला उद्यमियों, दिव्यांगों, SC/ST, पूर्व सैनिकों, हिमालयी क्षेत्रों, द्वीप क्षेत्रों और उत्तर-पूर्वी राज्यों के उद्यमियों को 2 लाख रुपये तक का एकमुश्त विशेष अनुदान मिलता है. इसमें फर्नीचर के लिए डेढ़ लाख और कंप्यूटर/इंटरनेट/प्रिंटर आदि के लिए 50,000 रिइंबर्समेंट के रूप में दिए जाते हैं.
अब सबसे बड़ा सवाल यह आता है कि जनऔषधि केंद्र आखिर खोल कौन सकता है. जनऔषधि स्टोर के लिए अप्लाई करने की योग्यता क्या है.
दुकान खोलने में औसतन 2.5 लाख से 5 लाख रुपये तक का खर्च होता है. इनमें दुकान के सेटअप और इंफ्रास्ट्रक्चर पर डेढ़ से 2 लाख तक का खर्च हो जाएगा. इसमें दुकान का इंटीरियर (रैक, काउंटर), कंप्यूटर, इंटरनेट, प्रिंटर, बिलिंग सॉफ्टवेयर और रेफ्रिजरेटर का खर्च शामिल है. इसके अलावा शुरुआती दवाइयों के स्टॉक में 1-2 लाख रुपये तक लेंगे. शुरुआत में जरूरी और सबसे ज्यादा बिकने वाली जेनेरिक दवाइयों का स्टॉक ऑर्डर करना होता है.
