बिजनेस
How To Open Mother Dairy Booth: अगर आप भी बिना किसी झंझट और ज्यादा भागदौड़ के एक बेहतरीन बिजनेस की तलाश में हैं तो 'मदर डेयरी' (Mother Dairy) की फ्रेंचाइजी आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है.
How To Open Mother Dairy Booth: खुद का बिजनेस शुरू करने का सपना कौन नहीं देखता? नौकरी में मेहनत हम करते हैं, लेकिन असल मुनाफा कंपनी के मालिक की झोली में जाता है. यही वजह है कि आज हर कोई अपनी मेहनत का पूरा फल खुद पाना चाहता है और खुद का काम शुरू करना चाहता है. अगर आप भी बिना किसी झंझट और ज्यादा भागदौड़ के एक बेहतरीन बिजनेस की तलाश में हैं तो 'मदर डेयरी' (Mother Dairy) की फ्रेंचाइजी आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है.
दिल्ली और यूपी के जिलों (गाजियाबाद, नोएडा/ग्रेटर नोएडा) में सरकारी रियायतों के तहत बने सरकारी मिल्क बूथ और सफल (Safal) आउटलेट्स का संचालन पुनर्वास महानिदेशालय (DGR - Directorate General Resettlement) के माध्यम से पूर्व सैनिकों (JCOs और ORs) या उनके आश्रितों को आवंटित किया जाता है.
सिक्योरिटी डिपोजिट: DGR की वेबसाइट के मुताबिक, इसमें आपको मदर डेयरी के पास 1,00,000 रुपये की रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपोजिट और 50,000 रुपये वर्किंग कैपिटल के रूप में रखने होते हैं. चयन के बाद कंपनी की तरफ से 2 हफ्ते की मुफ्त ट्रेनिंग दी जाती है. पूर्व सैनिक इसके लिए 'DGR India' की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके अलावा डॉक्यूमेंट को आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गेनाइजेशन (AWPO), दिल्ली कैंट कार्यालय में जमा करना होता है.
मदर डेयरी का आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, अगर आप पूर्व सैनिक नहीं हैं, तो आप सामान्य नागरिक के तौर पर निजी जमीन/दुकान या कंपनी की तरफ से तय किए गए कियोस्क (Kiosk) मॉडल के जरिये फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कर सकते हैं. दिल्ली और यूपी के प्रमुख शहरों में कंपनी लगातार अपनी पहुंच बढ़ा रही है. इसमें मिल्क बूथ (डेयरी प्रोडक्ट), सफल स्टोर (फल-सब्जी) या फुल-फ्लैश रिटेल आउटलेट (डेयरी + सफल + धारा तेल) शामिल हैं. सामान्य फ्रेंचाइजी या निजी आउटलेट के लिए 5 लाख से 12 लाख रुपये तक जा सकता है. आपके पास अपनी या लीज पर ली गई दुकान (कम से कम 100 से 250 वर्ग फुट) मेन मार्केट, रेसिडेंसियल कॉलोनी या ऐसी जगह होनी चाहिए जहां लोगों का आना-जाना अधिक हो.
अगर कोई आम नागरिक मदर डेयरी की फ्रेंचाइजी या बूथ लेना चाहता है, तो उसे कंपनी के व्यावसायिक और कमर्शियल मानकों को पूरा करना होता है.
मदर डेयरी की फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करना काफी आसान है. आप घर बैठे या सीधे ऑफिस जाकर अर्जी दे सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन के लिए मदर डेयरी की ऑफिशियल वेबसाइट www.motherdairy.com पर जाकर 'Contact Us' या 'Franchise/Business Enquiry' सेक्शन में अपनी डिटेल्स दर्ज कर सकते हैं. ऑफलाइन आवेदन के लिए आपको ऑफिस जाकर संपर्क करना पड़ेगा. अगर आप आमने-सामने बात करके प्रक्रिया को बेहतर तरीके से समझना चाहते हैं, तो सीधे इनके हेड ऑफिस पहुंच सकते हैं. इसका पता 'मदर डेयरी फ्रूट एंड वेजिटेबल प्राइवेट लिमिटेड, A-3, सेक्टर-1, नोएडा है.
मदर डेयरी की फ्रेंचाइजी के नाम पर कई फर्जी वेबसाइटें एक्टिव हैं. हमेशा ध्यान रखें कि आवेदन के लिए कंपनी कभी ऑनलाइन पैसे नहीं मांगती. किसी भी प्रकार का भुगतान केवल आधिकारिक अप्रूवल और एग्रीमेंट के बाद ही होता है. प्रक्रिया शुरू करने से पहले दिल्ली या यूपी में अपने पास के किसी भी मदर डेयरी बूथ संचालक से मिलकर सप्लाई चेन और रोजाना की बिक्री की जानकारी जरूर लें.
सबसे बड़ा सवाल यह है कि मदर डेयरी की फ्रेंचाइजी खोलने में कितना खर्च आता है? मदर डेयरी का मिल्क बूथ या रिटेल आउटलेट खोलने के लिए आम तौर पर 5 से 10 लाख के बीच इन्वेस्टमेंट की जरूरत होती है. यह रकम आम तौर पर कुछ जरूरी चीजों में खर्च होती है.