Advertisement

Business Idea: मोबाइल से बनाइए QR Menu, हर दुकान से महीने की फिक्स कमाई! जानिए कैसे

क्या आप जानते हैं कि आप अपने स्मार्टफोन की मदद से डिजिटल QR Menu बनाकर हर महीने घर बैठे एक फिक्स इनकम कमा सकते हैं?

Latest News
Business Idea: मोबाइल से बनाइए QR Menu, हर दुकान से महीने की फिक्स कमाई! जानिए कैसे

क्यूआर मेन्यू बिजनेस आइडिया (AI Image)

Add DNA as a Preferred Source

आज का दौर डिजिटल हो चुका है. चाय की दुकान से लेकर बड़े-बड़े शोरूम तक, हर जगह आपको पेमेंट करने के लिए एक क्यूआर कोड लगा मिल जाएगा. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसी क्यूआर कोड की मदद से आप हर महीने घर बैठे एक फिक्स इनकम कमा सकते हैं? जी हां, हम बात कर रहे हैं QR Menu बिजनेस की.

अगर आप कम बजट में या बिना किसी खास टेक्निकल नॉलेज के एक नया और अनोखा काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह आइडिया आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है. स्टार्टअप इंडिया के केस स्टडीज के आधार पर आपको बताते हैं कि ये पूरा बिजनेस क्या है और आप इससे कैसे पैसे कमा सकते हैं.

क्या होता है QR Menu?

जब आप किसी रेस्टोरेंट, कैफे या होटल में जाते हैं, तो वेटर आपको एक बड़ा सा कागज का मेन्यू कार्ड थमा देता है. कई बार यह फटा होता है, तो कई बार इस पर गंदगी लगी होती है. इसके अलावा, जब भी रेस्टोरेंट वाले को किसी डिश की कीमत बदलनी होती है, तो उसे पूरा मेन्यू कार्ड दोबारा छपवाना पड़ता है, जिसमें काफी पैसा खर्च होता है.

QR Menu इसी समस्या का आधुनिक समाधान है. दुकान या रेस्टोरेंट की टेबल पर एक छोटा सा क्यूआर कोड का स्टैंड लगा दिया जाता है. ग्राहक अपने मोबाइल से इसे स्कैन करते हैं और उनके फोन पर ही पूरा मेन्यू (तस्वीरों और कीमतों के साथ) खुलकर आ जाता है.

मोबाइल से कैसे बनाएं QR Menu?

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको किसी महंगे लैपटॉप या कोडिंग सीखने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. आप अपने स्मार्टफोन से ही इसे मिनटों में तैयार कर सकते हैं-

  • फ्री वेबसाइट्स का लें सहारा- इंटरनेट पर स्कैनोवा, क्यूआर कोड जेनरेटर, मेन्यू टाइगर और बीकनस्टैक जैसी कई वेबसाइट्स और ऐप्स हैं, जहां आप मुफ्त में या बेहद कम पैसों में डिजिटल मेन्यू बना सकते हैं.
  • मेन्यू अपलोड करें- जिस भी रेस्टोरेंट या दुकान के लिए आप काम कर रहे हैं, उनकी डिशेज के नाम, फोटो और कीमतें इन ऐप्स में डाल दें.
  • QR कोड डाउनलोड करें- यह सॉफ्टवेयर आपको एक यूनिक क्यूआर कोड बनाकर देगा. उसे डाउनलोड कर लें और उसका एक खूबसूरत प्रिंटआउट निकालकर स्टैंड में लगा दें.

हर दुकान से महीने की फिक्स कमाई कैसे होगी?

यही इस बिजनेस का सबसे मजेदार हिस्सा है. आपको रेस्टोरेंट या कैफे के मालिकों के पास जाना है और उन्हें इस तकनीक के फायदे समझाने हैं, जैसे प्रिंटिंग का खर्च बचना, टेबल पर भीड़ न लगना और ग्राहकों को मॉडर्न अहसास होना.

आप उनसे दो तरीकों से कमाई कर सकते हैं-

  1. वन-टाइम सेटअप फीस- पहली बार पूरा डिजिटल मेन्यू तैयार करने और क्यूआर स्टैंड देने के लिए आप ₹1,000 से ₹2,000 ले सकते हैं.
  2. महीने का मेंटेनेंस चार्ज- रेस्टोरेंट में अक्सर कीमतें बदलती रहती हैं या कोई नई डिश जुड़ती है. आप उनसे कहिए कि हर महीने मेन्यू को अपडेट करने का जिम्मा मेरा होगा, जिसके लिए आपको बस ₹300 से ₹500 महीना देना होगा.

अगर आपने अपने शहर में सिर्फ 20 से 30 रेस्टोरेंट, कैफे, ढाबे या जूस कॉर्नर को भी अपने साथ जोड़ लिया, तो हर महीने ₹10,000 से ₹15,000 की फिक्स पैसिव इनकम आपकी जेब में होगी. काम सिर्फ इतना होगा कि जब भी कोई दुकानदार फोन करके कहेगा कि किसी आइटम का रेट बदल दो, आपको मोबाइल से 2 मिनट में उसे अपडेट कर देना है. 

ये भी पढ़ें- Business Idea: भारत के 10 बिजनेस जिनकी डिमांड कभी खत्म नहीं होगी! देखें लिस्ट

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement