बिजनेस
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में कटौती का ऐलान किया है.
RBI Monetary Policy Committee की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है.रेपो रेट में 0.50 प्रतिशत की कटौती की गई है. रेपो रेट कम होने से आम लोगों पर कर्ज का बोझ कम होगा. Home Loan और Car Loan की EMI कम होगी. हालांकि, इसका असर FD पर मिलने वाले ब्याज पर भी पड़ेगा. रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने पद संभालने के बाद तीसरी बार रेपो रेट का ऐलान किया है. तीनों ही बार संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट में कटौती की है. दोनों ही बार उन्होंने .25 प्रतिशत की कटौती की थी. अब रेपो रेट 5.50 प्रतिशत हो गया है.
रेपो रेट में कटौती का ऐलान करते हुए RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा, '5 बड़े सेक्टरों की मजबूत बैलेंस शीट भारत की ताकत बढ़ा रही हैं. भारत की अर्थव्यस्था स्थानीय और विदेशी इनवेस्टरों को बेहतरीन मौके दे रही है. हम तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं, हम और तेज़ी से आगे बढ़ना चाहते हैं.'
RBI का अनुमान है कि वर्तमान फाइनेंशियल इयर में रिटेल इंफ्लेशन 3.7 प्रतिशत रहेगा. इससे पहले अप्रैल में RBI का अनुमान 4 प्रतिशत का था. इसके साथ ही RBI ने GDP को लेकर अनुमान लगाया है कि इस वित्त वर्ष में जीडीपी 6.5 प्रतिशत के रेट से बढ़ेगी. RBI ने प्रोजेक्ट किया है कि GDP ग्रोथ अप्रैल-जून तिमाही में 2.9 प्रतिशत जुलाई-सितंबर तिमाही में 3.4 प्रतिशत, अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 3.9 प्रतिशत और जनवरी-मार्च तिमाही में 4.4 प्रतिशत रहेगी.