Advertisement

Home Loan EMI: एसबीआई और एचडीएफसी के बाद एलआईसीएचएफ ने महंगा किया होम लोन

एलआईसी हाउसिंग की प्राइम लेंडिंग रेट 15.30 फीसदी है. सैलरीड और प्रोफेशनल्स के लिए 10 लाख रुपये ऊपर या उसके बराबर के होम लोन पर ब्याज दर 7.50 फीसदी है.

Home Loan EMI: एसबीआई और एचडीएफसी के बाद एलआईसीएचएफ ने महंगा किया होम लोन

दिल्ली में घर खरीदना अब और महंगा हो जाएगा.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जीवन बीमा निगम के समर्थन वाली एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) ने सोमवार से अपने प्रमुख लेंडिंग रेट्स में 60 बेसिस प्वाइंट्स का इजाफा किया है. इस बढ़ोतरी के साथ, होम लोन पर ब्याज दर (LICHF Hike Home Loan Rates)भी बढ़ गई है जिससे ईएमआई महंगी हो गई है. प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी वाई विश्वनाथ गौड़ ने कहा कि ब्याज दरों में इजाफा बाजार के परिदृश्य के अनुरूप है. यदि ऐतिहासिक रूप से तुलना की जाए तो दरें अभी भी बहुत प्रतिस्पर्धी स्तर पर हैं.

कितना सिबिल स्कोर होना जरूरी 
कंपनी के बयान के अनुसार, होम लोन पर नई ब्याज दरें अब 20 जून से 7.50 फीसदी से शुरू होंगी. वेबसाइट के अनुसार, एलआईसी हाउसिंग की प्राइम लेंडिंग रेट 15.30 फीसदी है. सैलरीड और प्रोफेशनल्स के लिए 10 लाख रुपये ऊपर या उसके बराबर के होम लोन पर ब्याज दर 7.50 फीसदी है. साथ ही, बोरोअर्स इस ब्याज दर का लाभ केवल 700 से अधिक या उसके बराबर के सिबिल स्कोर पर ले सकते हैं. 

700 से अधिक के सिबिल स्कोर पर ब्याज 
इसके अलावा,सैलरीड और प्रोफेशनल्स जिनके पास सिबिल स्कोर 700 से अधिक या उसके बराबर है, वे 50 लाख रुपये तक के होम लोन पर 7.55 फीसदी की ब्याज दर का भुगतान करेंगे, 50 लाख से 2 करोड़ रुपये तक के होम लोन पर 7.75 फीसदी और 2 करोड़ से 15 करोड़ तक के हाउसिंग लोन पर 7.90 फीसदी की ब्याज दर का भुगतान करेंगे.

एलआईसी ने शुरू की धन संचय लाइफ इंश्योरेंस स्कीम विवरण, यहां देखें पूरी डिटेल 

600-699 के बीच सिबिल स्कोर स्कोर पर ब्याज दर 
600-699 के बीच सिबिल स्कोर स्कोर पर, 50 लाख रुपये तक के लोन पर 7.80 फीसदी ब्याज दर, 50 लाख से अधिक 2 करोड़ रुपये तक के लोन पर 8 फीसदी ब्याज दर और 2 करोड़ से ऊपर और 15 करोड़ रुपये तक के हाउसिंग लोन पर 8.15 फीसदी ब्याज मिलेगा. 

600 से कम सिबिल स्कोर पर ब्याज 
600 से कम क्रेडिट स्कोर पर 50 लाख रुपये तक के होम लोन पर 8.25 फीसदी ब्याज दर, 50 लाख से 2 करोड़ रुपये तक के लोन पर 8.45 फीसदी ब्याज, और 2 करोड़ से 15 करोड़ रुपये तक के लोन पर 8.65 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा.

इन 10 डॉक्यूमेंट्स के बिना नहीं फाइल कर पाएंगे आईटीआर,देखें पूरी लिस्ट 

101-200 या एनटीसी के बीच क्रेडिट स्कोर पर ब्याज दर 
101-200 या एनटीसी के बीच क्रेडिट स्कोर पर, 50 लाख रुपये तक के लोन पर 8.20 फीसदी और वेतनभोगी और पेशेवरों के लिए 50 लाख से 1 करोड़ रुपये से अधिक के लोन पर 8.40 फीसदी है.

आरबीआई ने किया था रेपो रेट में इजाफा 
मल्टी ईयर हाई पर पहुंची महंगाई पर काबू पाने के लिए आरबीआई ने नीतिगत रेपो दर को 50 आधार अंकों से बढ़ाकर 4.90 फीसदी कर दिया था. जिसके बाद बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने अपनी उधार दरों में वृद्धि करना शुरू कर दिया है. अब तक दो महीने में आरबीआई ने रेपो रेट में 90 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement