Advertisement

HDB Financial Services IPO: बस कुछ घंटे बाकी! 12,500 करोड़ के IPO में पैसे लगाने का आखिरी मौका आज

HDB Financial IPO: इस साल के अब तक के सबसे बड़े IPO में निवेश का आज आखिरी मौका है.HDFC बैंक की सबसिडियरी HDB फाइनेंशियल सर्विसेस का 12,500 करोड़ के IPO में आज शाम 5 बजे तक अप्लाई किया जा सकता है.

Latest News
HDB Financial Services IPO: बस कुछ घंटे बाकी! 12,500 करोड़ के IPO में पैसे लगाने का आखिरी मौका आज
Add DNA as a Preferred Source

HDB Financial Services IPO News: अगर आप HDB फाइनेंशियल सर्विसेस के IPO में पैसे लगाने का प्लान कर रहे हैं तो इसके लिए अब कुछ ही घंटे बाकी हैं. इस IPO में अप्लाई करने के लिए आपको शाम 5 बजे से पहले UPI मेंडेट देना होगा. HDB Financial Services IPO 25 जून को सब्स्क्राइब करने के लिए खुला था और आज यानी 27 जून अप्लाई करने की आखिरी तारीख है.

पहले दो दिन में HDB Financial Services IPO को टोटल 109 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला है. इसमें रीटेल इनवेस्टर्स का सब्सक्रिप्शन 60 प्रतिशत है. 26 जून की शाम के अपडेट के मुताबिक, इस IPO का ग्रे मार्केट प्रिमियम (GMP) 61 रुपये है. इसे हिसाब से कंपनी के शेयर्स 801 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं.  

HDB Financial Services IPO:  Price Band

HDB फाइनेंशियल ने 12,500 करोड़ रुपये का IPO लॉन्च किया है. इस IPO में शेयर्स का प्राइज़ बैंड 700 से 740 रुपये रखा गया है. एक लॉट में 20 शेयर्स रखे गए हैं, एक लॉट की कीमत 14,000 रुपये रखी गई है. इस IPO में सब्सक्राइब करने के लिए आपके अकाउंट में कम से कम 14 हजार रुपये होने जरूरी हैं. 


ये भी पढ़ें- How to Apply for HDB Financial IPO: पैसे बनाने का बड़ा मौका है ये IPO, मिस न करें... ये रहा अप्लाई करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस


HDB Financial Services IPO:  Important Dates

HDB Financial Services के IPO का सब्सक्रिप्शन 25 जून से 27 जून तक खुला है. 30 जून को IPO अलॉट कर दिया जाएगा और जिन लोगों को IPO नहीं मिलेगा, उन्हें 1 जुलाई को रीफंड कर दिया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 जुलाई को एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेस के शेयर्स की लिस्टिंग NSE और BSE में हो जाएगी.

क्या काम करती है HDB Financial Services

HDB फाइनेंशियल्स एक NBFC है जिसे RBI ने अपर-लेयर NBFC के तौर पर क्लासिफाई किया है. यह HDFC बैंक की सब्सिडियरी है. यह कंपनी लघु और मीडियम उद्योगों को उनके बिजनेस के लिए लोन देने, कमर्शियल गाड़ियों, ट्रैक्टर, कंस्ट्रक्शन के समान के लिए लोन देने और आम ग्राहकों को पर्सनल लोन और उनकी बड़ी खरीदारी के लिए लोन देने का काम करती है. यह कंपनी साल 2007 में शुरू हुई थी. कंपनी के फाइनेंशियल्स की बात करें तो साल साल 2024 में कंपनी के टोटल ऐसेट 92,557 करोड़ के थे. इस साल कंपनी ने 2461 करोड़ का नेट प्रॉफिट रिकॉर्ड किया था.कंपनी का रेवेन्यू 14 हजार करोड़ से ज्यादा का दर्ज किया गया था.


अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement