बिजनेस
HDFC बैंक की सब्सिडियरी HDB फाइनेंशियल सर्विसेस का IPO 13 प्रतिशत के प्रिमियम पर लिस्ट हुआ है. कंपनी के शेयर्स पहले दिन 840 रुपये से ऊपर ट्रेड कर रहे हैं. बता दें कि, IPO का अपर प्राइस बैंड 740 रुपये था.
HDB Financial Services IPO listing हो गई है. IPO 13 प्रतिशत के प्रिमियम पर लिस्ट हुआ है. शेयर्स 835 रुपये पर लिस्ट हुए और 840.95 रुपये पर क्लोज़ हुए. HDB फाइनेंशिय्स का IPO 25 जून से 27 जून तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था. यह IPO 16.67 गुना सब्सक्राइब किया गया था. आज 2 जुलाई को शेयर्स लिस्ट हुए और लिस्ट होते ही निवेशकों को करीब ढाई हजार रुपये का फायदा हुआ है.
फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स का मानना है कि HDB फाइनेंशियल्स की शेयर मार्केट में अच्छी शुरुआत हुई है और अगर आपके पास शेयर्स हैं तो उसे रख सकते हैं. वहीं, जिन्हें शेयर्स नहीं मिले वो भी कंपनी के कुछ शेयर्स खरीदकर रख सकते हैं. इन शेयर्स के लॉन्ग टर्म में फायदेमंद होने की उम्मीद जताई जा रही है.
HDB फाइनेंशियल्स एक NBFC है जिसे RBI ने अपर-लेयर NBFC के तौर पर क्लासिफाई किया है. यह HDFC बैंक की सब्सिडियरी है. यह कंपनी लघु और मीडियम उद्योगों को उनके बिजनेस के लिए लोन देने, कमर्शियल गाड़ियों, ट्रैक्टर, कंस्ट्रक्शन के समान के लिए लोन देने और आम ग्राहकों को पर्सनल लोन और उनकी बड़ी खरीदारी के लिए लोन देने का काम करती है. यह कंपनी साल 2007 में शुरू हुई थी. कंपनी के फाइनेंशियल्स की बात करें तो साल साल 2024 में कंपनी के टोटल ऐसेट 92,557 करोड़ के थे. इस साल कंपनी ने 2461 करोड़ का नेट प्रॉफिट रिकॉर्ड किया था.कंपनी का रेवेन्यू 14 हजार करोड़ से ज्यादा का दर्ज किया गया था.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.