बिजनेस
Gujarat Gas ने पीएनजी गैस की कीमतों में बढोतरी की है. ये नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं.
डीएनए हिंदी: महंगाई के मोर्चे में पर एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. इस बार यह झटका गुजरात में रहने वाले लोगों को लगा है क्योंकि गुजरात की सरकारी कंपनी यानी GPSC समूह की गुजरात गैस ने कॉमर्शियल PNG गैस के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है. पीएनजी की कीमत 1.5 रुपये प्रति scm बढ़ाकर 49.5 रुपये प्रति scm कर दी गई है.
गौरतलब है कि गुजरात की इस सरकारी कंपनी में हाल ही में कुछ अहम बदलाव किए गए हैं. कंपनी के निदेशक मंडल ने गुजरात सरकार के वित्त विभाग की प्रमुख सचिव (EA) मोना खंडार को 20 फरवरी से गुजरात गैस लिमिटेड के बोर्ड में अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया है जिसके बाद कॉमर्शियल गैस की कीमतों में अचानक वृद्धि हुई है.
GST काउंसिल का बड़ा फैसला, राब, पेंसिल-शार्पनर समेत इन आइटम्स पर घटाया टैक्स
इस दौरान यह भी कहा गया है कि सेबी के किसी भी आदेश के आधार पर खंडार को निदेशक का पद संभालने से वंचित नहीं किया गया है. गैस वितरण कंपनी ने 2022 की तीसरी तिमाही में 371 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल किया है. यह पिछली तिमाही से 8.2 प्रतिशत कम है.
एयर इंडिया और विस्तारा के विलय की शुरुआत, जानिए कितना लगेगा वक्त
गौरतलब है कि इस तिमाही के दौरान, गुजरात गैस ने 228 वाणिज्यिक ग्राहकों को शामिल किया है और 49 नए औद्योगिक ग्राहकों को शामिल किया. कंपनी ने 750 स्टेशनों के आंकड़े को पार करते हुए 12 नए सीएनजी स्टेश खड़े किए हैं.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.