बिजनेस
Government Jobs Opening: नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेज (NABCONS) के लिए चयन प्रक्रिया परीक्षण और साक्षात्कार पर आधारित होगी, जिसमें चुने गए उम्मीदवारों को महाराष्ट्र में काम पर रखा जाएगा.
डीएनए हिंदी: सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए अच्छी खबर है. नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेज (NABCONS) चीफ इंफोर्मेशन और टेक्नोलॉजी ऑफिसर (Chief Information and Technology Officer) के पद के लिए वैकेंसी ओपन की है. नाबार्ड ने उम्मीदवारों से इस पद को भरने के लिए नीचे दी गई आवश्यकताओं और सूचनाओं को ध्यान से पढ़ने को कहा है. नाबार्ड के अनुसार आवेदन करने की फाइनल डेट 8 जुलाई, 2022 है. अधिक जानकारी के लिए आप NABCONS की आधिकारिक वेबसाइट https://www.nabcons.com/ पर जा सकते हैं. नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेज (नैबकॉन्स) के लिए चयन प्रक्रिया टेस्ट और इंटरव्यू पर आधारित होगी, जिसमें चुने गए उम्मीदवारों को महाराष्ट्र में काम पर रखा जाएगा.
Chief Information and Technology Officer की डिटेल
नैबसंरक्षण ट्रस्टी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, प्रोजेक्ट बेस्ड कंसलटेंट के रूप में एक Chief Information and Technology Officer (01 पद) की भर्ती कर रही है. कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक प्रसिद्ध परामर्श कंपनी, नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेज (NABCONS) नाबार्ड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है (http://www.nabcons.com).
जॉब लोकेशन : नाबार्ड प्रधान कार्यालय भवन, प्लॉट नंबर सी24 जी ब्लॉक तीसरी मंजिल सी विंग बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स बांद्रा (पूर्व), मुंबई, 400051 महाराष्ट्र
आवेदन करने की फाइनल डेट : 08 जुलाई 2022
एजुकेशन क्वालिफिकेशन : बी.टेक/बी.ई
पोस्ट क्वालिफिकेशन : कोर बैंकिंग सॉल्यूशंस, अल्टरनेटिव डिलीवरी चैनल्स, एप्लिकेशन डेवलपमेंट, नेटवर्क एंड कम्युनिकेशन चैनल्स, और डेटा सेंटर मैनेजमेंट, डेटा वेयरहाउस / बिग डेटा एनालिटिक्स, आईटी सिक्योरिटी एंड टेक्नोलॉजी रिस्क मैनेजमेंट में विशेषज्ञता के साथ न्यूनतम 08 वर्षों का आईटी अनुभव। एसडीएलसी/एगाइल मैथडोलॉजी को लागू करने का अनुभव होना चाहिए
रिम्यूनेरेशन : मुख्य सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिकारी रु. 1.45 लाख (नेगोशिएबल)
सैलरी : 1,45,000 रुपये प्रति माह
एज लिमिट : अधिकतम 40 वर्ष
Income Tax Vs TDS : इनकम टैक्स और टीडीएस में क्या होता है अंतर, जाने यहां
सेलेक्शन प्रोसीजर
Reliance Retail : आकाश को जियो, ईशा को रिटेल, जानिए कैसा है मुकेश अंबानी का सक्सेशन प्लान
आवेदन कैसे करें
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.