बिजनेस
सरकार ने लोगों को महंगाई से राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है. बुधवार को क्रेंद सरकार ने सूरजमुखी, सोयाबीन और पाम जैसे कच्चे तेलों पर कस्टम ड्यूटी 20% से घटाकर 10% कर दी है.
खाने के तेल की बढ़ती कीमतों से आम लोगों को राहत देने के लिए क्रेंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब सूरजमुखी, सोयाबीन और पाम जैसे कच्चे खाद्य तेलों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) को 20% से घटाकर 10% कर दिया गया है. इसके साथ ही कच्चे और रिफाइंड तेलों के बीच इंपोर्ट ड्यूटी का फर्क बढ़ाकर 19.25% कर दिया गया है जो 8.75% था. ऐसे में अब तेल सस्ता हो सकता है, जिससे आम लोगों को राहत मिल सकती है.
खाद्य मंत्रालय ने तेल उद्योग से जुड़े संगठनों और कंपनियों को सलाह दी है कि वे इस ड्यूटी कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को दें. इसके लिए कंपनियों को सलाह दी गई है कि वो थोक कीमत और अधिकतम खुदरा मूल्य को तुरंत घटाएं और सरकार को हर हफ्ते नई एमआरपी की जानकारी दें.
ये भी पढ़ें-UPSC Prelims Result 2025: जारी हुआ यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स का रिजल्ट, upsc.gov.in लिंक से डायरेक्ट करें चेक
खाद्य मंत्रालय का कहना है कि इस फैसले से का असर तुरंत सप्लाई चेन तक पहुंचना चाहिए, ताकि बाजार में खाने के तेल की कीमतें जल्द घटें. यह फैसला खाद्य मंत्रालय और खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद लिया गया है, जिसमें प्रमुख तेल कंपनियों और संगठन भी शामिल थे. सरकार की यह पहल घरेलू रिफाइनिंग को मजबूती देगी, तेल की कीमतों को नियंत्रित करेगी और आम जनता को महंगाई से राहत देगी.
अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.