Advertisement

नवरात्र से पहले 7 करोड़ लोगों के लिए आई खुशखबरी, फ्री में मिलेगा 5 लाख तक का फायदा 

EPFO से जुड़े 7 करोड़ सब्सक्राइबर्स को Ayushman Bharat Scheme से जोड़ने का विचार किया जा रहा है. इन लोगों को फ्री में हेल्थ इंश्योरेंस दिया जाएगा.

नवरात्र से पहले 7 करोड़ लोगों के लिए आई खुशखबरी, फ्री में मिलेगा 5 लाख तक का फायदा 

Corporate Health Insurance

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः नवरात्र शुरू होने से पहले देश के 7 करोड़ लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है. इन लोगों को केंद्र सरकार फ्री में हेल्थ इंश्योरेंस (Free Health Insurance) देने का विचार कर रही है. वास्तव में ये वो लोग हैं जो ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स हैं. ईपीएफओ (EPFO) की ओर से इस प्रस्ताव पर चर्चा की जा रही है. चर्चा के तहत सभी सब्सक्राइबर्स को आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Scheme) से कनेक्ट करने का विचार किया जा रहा है. इस महीने के अंत तक इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना है. इस योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का इंश्योरेंस कवरेज दिया जाता है. 

फ्री में मिलेगा इंश्योरेंस 
ईपीएफओ के प्रस्ताव के अनुसार पेंशनर्स और उनके पार्टनर को इस योजना के दायरे में लाया जाएगा. खास बात तो ये है कि सब्सक्राइबर्स को आयुष्मान योजना का प्रीमियम देने की जरुरत नहीं होगी. इसका मतलब है कि 7 करोड़ से ज्यादा लोगों को यह इंश्योरेंस सर्विस फ्री में दी जाएगी. ईपीएफओ की ओर से रखे गए प्रस्ताव के अनुसार प्रत्येक सब्सक्राइबर का प्रीमियम, जिसकी वैल्यू 111 रुपए है, वो ईपीएफओ की ओर से उठाई जाएगी. 

निवेशकों पर बरसा पैसा, 6 दिनों में दे दिया 101 फीसदी का छप्परफाड़ रिटर्न 

आयुष्मान भारत योजना की खास बातें 
- फ्री हेल्थ इंश्योरेंस देने के लिए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत कार्ड की शुरुआत सितंबर 2018 में की थी. 
- जिसके तहत कार्डधारक को 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज दिया जाता है. 
- इस कार्ड को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से बनवाया जा सकता है. 
- आयुष्मान भारत कार्ड पर कई तरह की सुविधाओें के साथ पुरानी बीमारियां भी कवर होती हैं. 
- योजना के जरिए अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद के सभी खर्च कवर होते हैं. 
- इलाज के दौरान ट्रांसपोर्ट पर होने वाला खर्च भी शामिल होता है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement