Advertisement

Gold Silver Price: 1.55 लाख के पार पहुंचा सोना, कम हुई चांदी की चमक, जानें आज के सोने-चांदी के दाम, अभी खरीदना चाहिए या नहीं

अमेरिका और ईरान में एक बार ​से तनाव का असर सोने चांदी पर देखने को मिल रहा है. इसके सोने के दामों में लगातार बढ़ोतरी होना शुरू हो गया है. 

Latest News
Gold Silver Price: 1.55 लाख के पार पहुंचा सोना, कम हुई चांदी की चमक, जानें आज के सोने-चांदी के दाम, अभी खरीदना चाहिए या नहीं

Credit Image Social Media

Add DNA as a Preferred Source

एक बार फिर से सोने के दामों ने रफ्तार पकड़ ली है. पिछले कुछ ही दिनों में सोना 1.55 लाख रुपये के पार पहुंच गया है. मंगलवार को भी सोने के दामों में तेजी देखनों को मिली है. ​आज 24 कैरेट सोने के दाम 1,55,890 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं. पिछले दो दिनों में सोना के दाम 800 रुपये प्रति ग्राम बढ़ गये हैं, हालांकि इसबीच चांदी की चमक थम गई है. चांदी के दामों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. आइए जानते हैं क्यों बढ़ रहे हैं सोने चांदी के दाम और कब खरीदना होगा सही...

क्या हैं चांदी के दाम

भारत में चांदी की कीमत 2 लाख 50 हजार रुपये प्रति किलोग्राम है. आज चांदी की ​कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इसमें तेजी दर्ज नहीं की गई है. ऐसे में साफ है कि सोने के दाम बढ़ रहे हैं, लेकिन चांदी एक ही जगह कुछ समय के लिए थम गई है. आज चांदी की कीमत 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम है. वहीं, चेन्नई, केरल, हैदराबाद में चांदी के दाम 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम हैं. 

फिर से क्यों बढ़ने लगी सोने-चांदी की कीमत

सोने-चांदी के दामों में पिछले कुछ दिनों में गिरावट के बाद एक बार फिर से तेजी आ गई है. इसके पीछे की वजह अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिन का शांति समझौता खत्म होना है. इसके बाद एक बार फिर से दोनों देश आमने सामने हैं. इसके चलते तनाव की स्थिति पैदा हो गई है. इसके साथ ही लेबनान पर किए गए इजरायल के हमलों ने वैश्विक अनिश्चितताएं और बढ़ा दी हैं. इसके चलते निवेशक शेयर मार्केट छोड़कर सोने की तरफ बढ़ रहे हैं, जिसके चलते सोने के भाव दिन दोगुनी तेजी आ रही है. 

क्या अभी खरीदारी करनी चाहिए या रुकना बेहतर

बाजार के जानकारों और आर्थिक विशेषज्ञों की मानें तो मौजूदा स्थिति में अंधाधुंध पैसा लगाना नुकसानदेह हो सकता है, लेकिन पूरी तरह दूरी बनाना भी समझदारी नहीं है. इसलिए सोने या चांदी थोड़ा थोड़ा निवेश कर सकते हैं. अगर आपको आने वाले महीनों में गहने खरीदने हैं, तो पूरे बजट का सोना एक साथ खरीदने की जगह 'टुकड़ों में खरीदारी' (SIP मॉडल) अपनाएं, जब भी बाजार में 1,000 से 2,000 रुपये की गिरावट आए, थोड़ा-थोड़ा सोना या चांदी खरीदते रहें. इससे आपका औसत रेट कंट्रोल में रहेंगे.

नये निवेशकों के लिए रणनीति

अगर आप सिर्फ मुनाफे के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो भौतिक सोने गहने) की जगह डिजिटल गोल्ड, गोल्ड ETF या सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड ले सकते हैं. इससे आपको मेकिंग चार्ज और लॉकर के खर्च से राहत मिलेगी.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement