Advertisement

Gold Silver Price: लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, 6 महीने के लो पर पहुंचा सोना, जानिए इसकी वजह

मिडिल ईस्ट में युद्ध पर विराम लगने की संभावना ने ही सोने चांदी के दामों को नीचे गिरा दिया. गुरुवार को सोने के दाम 21 नवंबर 2025 के स्तर पर पहुंच गये. हालांकि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध तेज होने से क्रूड आॅयल में तेजी आई है. 

Latest News
Gold Silver Price: लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, 6 महीने के लो पर पहुंचा सोना, जानिए इसकी वजह

Today Gold Silver Price 

(Credit Image AI)

Add DNA as a Preferred Source

.सोना चांदी के दामों में लंबे समय बाद अच्छी गिरावट आई है
.आज नवंबर के लो प्राइस पर आये सोने के दाम
.अचानक से क्यों आई सोने चांदी की कीमतों में गिरावट
.युद्ध का सोने चांदी पर क्या पड़ता है प्रभाव

साल 2026 की शुरुआत और मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सोने चांदी के दामों ने अलग ही रफ्तार पकड़ ली थी, जो अब धीरे धीरे धीमी पड़ती दिख रही है. बुधवार को अमेरिका और ईरान के बीच शांति संभावना की बातचीत के दौरान सोने और चांदी के दामों बड़ी गिरावट दर्ज की गई. वहीं गुरुवार यानी आज 11 जून 2026 को सोने की कीमत छह महीने के लो लेवल पर पहुंच गई है. हालांकि अमेरिका और ईरान के बीच फिर बढ़े तनाव से कच्चे तेल के दामों को बढ़ा दिया है, जिसका असर न सिर्फ शेयर बाजार, बल्कि और तेल और आम महंगाई पर पड़ेगा, लेकिन सोना चांदी खरीदने की इच्छा रखने वालों के लिए यह समय बेहद अच्छा रहने वाला है. 

यह भी पढ़ें- भारतीय रेलवे का सबसे कम इस्तेमाल होने वाला स्टेशन कौन सा? कितने यात्री आते हैं यहां

नवंबर के लो प्राइस पर आया सोना

सोने की कीमत पिछले छह महीनों में बहुत ही तेजी से बढ़ी है, लेकिन गुरुवार यानी 11 जून को सोने के दाम गिरकर 21 नवंबर के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गये. इसमें सोने के दामों में भारी गिरावट आई है. इसमें गोल्ड 0.2 प्रतिशत गिरकर 4.063.87 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है. वहीं स्पॉट सिल्वर में 0.9 प्रतिशत की गिरावट के बाद दाम 63.15 डॉलर प्रति औंस पर आ गये हैं. हालांकि कच्चे तेल के दामों ने रफ्तार पकड़ ली है. 

एमसीएक्स पर ये हैं सोने-चांदी की कीमत

एमसीएक्स के साथ ही घरेलू बाजार में सोन चांदी की कीमतों में भी अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई है. इसमें चांदी के दामों में 5000 रुपये प्रति किलोग्राम और सोने की कीमतों पर 1500 रुपये ग्राम की गिरावट आई है. इसके साथ ही सोने के दाम कल 1,48,017 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुए थे, जो आज 1,46,518 रुपये पर खुले हैं. वहीं चांदी के दाम 2,35,505 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गये थे, जो आज गिरकर 2,31,671 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गये हैं. 

यह भी पढ़ें- अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध फिर भड़का, होर्मुज बंद करने से तेल बाजार में हड़कंप, क्या पेट्रोल-डीजल फिर होंगे महंगे

प्रमुख शहरों में सोने के रेट

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का प्राइस 145790 रुपये प्रति ग्राम हैं. वहीं 22 कैरेट के 133650 रुपये और 18 कैरेट के दाम 109380 रुपये प्रति ग्राम हैं. वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोने के दाम 145640 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं. 22 कैरेट के सोने के दाम 133500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट के 109230 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं. चेन्नई में 24 कैरेट सोने के दाम 147280 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं. वहीं 22 कैरेट के 135000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड के 113100 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं 

युद्ध के बीच क्यों बढ़ते हैं सोने-चांदी के भाव

युद्ध के बीच आर्थिक अस्थिरता की वजह से सोने और चांदी के दाम बढ़ते हैं. इसके पीछे की वजह डॉलर के कमजोर होने के साथ ही शेयर बाजार में भी खतरा कई गुणा बढ़ जाता है. प्रॉफिट कम मिलता है. ऐसे में निवेश सोने में निवेश करते हैं, जो अच्छा रिटर्न देता है. इसके चलते इसके दाम भी आसमान छूने लगते हैं. हालांकि, युद्ध के बीच शांति और युद्धविराम की संभावना के बीच निवेश  गोल्ड से मुनाफा निकालकर मजबूती की तरफ बढ़ते डॉलर में निवेश करना शुरू कर देते हैं. ऐसा ही बुधवार को हुआ, जहां अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की बातचीत चली तो सोने के दाम गिरने से शुरू गये, निवेशकों ने डॉलर का रुख किया, लेकिन मिडिल ईस्ट का यह युद्ध गुरुवार को फिर से भड़क गया. ऐसे में दाम बढ़ सकते हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement