Advertisement

Gold Silver Price: अचानक से फिसल गये सोने-चांदी के दाम? मिडिल ईस्ट से जुड़ी है वजह, जानिए आज गोल्ड सिल्वर के दाम

एक लंबे समय बाद सोने और चांदी के दामों में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई है. इसकी वजह मिडिल ईस्ट के बीच चल रहे युद्ध की समाप्ति की संकेत मिलना है, जिसके बाद निवेशकों से सोने चांदी से पैसा निकालना शुरू कर दिया है.

Latest News
Gold Silver Price: अचानक से फिसल गये सोने-चांदी के दाम? मिडिल ईस्ट से जुड़ी है वजह, जानिए आज गोल्ड सिल्वर के दाम

Gold Silver Price Fall

(Credit Image AI)

Add DNA as a Preferred Source

.मिडिल ईस्ट में युद्ध में समझौते के संकेत से निवेशकों का रुख बदल गया है
.निवेशकों ने सोने चांदी से पैसा निकालकर मार्केट में लगाना शुरू कर दिया है
.इसी के बाद से सोने और चांदी के दामों में आज गिरावट दर्ज की गई है
.अमेरिकी डॉलर में आई मजबूती

इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के समाप्त होने की संभावना के बीच सोने चांदी के दाम धड़ाम से नीचे आ गये हैं. यह पिछले कई दिनों में सोने चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. इसकी वजह पश्चिम एशिया में युद्ध टलने की उम्मीदों के साथ ही अमेरिकी डॉलर में आई मजबूती है, जिसके चलते  बुधवार को सोने चांदी के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है.

सोने चांदी के दामों में बिकवाली

राजनीतिक तनाव कम होने से इंटरनेशनल मार्केट में सोना स्थिर होकर करीब $4,320 प्रति औंस के स्तर पर आ गया. वहीं भारतीय सर्राफा और वायदा बाजारों (MCX) में भी सोने की कीमतों में भारी कमी आई है. वहीं सोने की तरह ही चांदी के दामों में भी बिकवाली हावी हो रही है. युद्ध समाप्त होने की संभावनाओं ने चांदी की कीमतों पर भी दबाव बनाया है, जिससे इसकी कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है.

सोने चांदी के दामों में गिरावट

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट ibjarates.com पर मौजूर रेट के अनुसान, 10 जून 2026 को 24 कैरेट सोने के रेट 4 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे​ आ गये हैं. वहीं चांदी के 9 हजार रुपये की गिरासवट के साथ 2 लाख 36 हजार रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. इसी के साथ 24 कैरेट सोने के दाम 148429 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं. वहीं 22 कैरेट सोने के दाम 135961 रुपये पर हैं. 

निवेशकों का बदला रुख

बता दें कि वैश्विक युद्ध, संघर्ष या अनिश्चितता के बीच निवेशक सोने चांदी की तरफ रुख करते हैं. क्योंकि यह बेहद सुरक्षित निवेश माना जाता है. इस दौरान इनके दामों में तेजी से बढ़ोतरी होती है, लेकिन युद्धि की समाप्ति, समझौता और इसकी संभावना के बीच निवेशक जोखिम वाले निवेशों को चुनना शुरू कर देते हैं. वे सोने और चांदी से अपना पैसा निकालना शुरू कर देते हैं. ऐसे में सोने और चांदी के दामों में गिरावट शुरू हो जाती है. हाल में कुछ ऐसा ही माहौल देखने को मिल रहा है.  मिडिल ईस्ट में युद्ध के विराम होने की संभावना के बीच निवेशकों ने सोने चांदी से रुपया निकालना शुरू कर दिया है. निवेश लगातार मिडिल ईस्ट की खबरों पर नजर बनाये हुए हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement