Advertisement

Gold Silver Price Today : फिर महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमत में भी उछाल, देखें फ्रेश प्राइस 

Gold Silver Price Latest Update : स्थानीय बाजार से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक में सोना और चांदी की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है. 

Gold Silver Price Today : फिर महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमत में भी उछाल, देखें फ्रेश प्राइस 
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः बीते कुछ दिनों की गिरावट के बाद 20 सितंबर को सोना और चांदी की कीमत (Gold And Silver Price) में तेजी देखने को मिल रही है. चांदी के दाम (Silver Price Today) एक बार फिर से 57 हजार रुपये क्रॉस कर गई है. वहीं सोने के दाम (Gold Price Today) 49,500 रुपये के करीब ही कारोबार कर रहा है. जानकारों की मानें तो चीन ने अपने लॉकडाउन में थोड़ी राहत दी है. जिसकी वजह से डिमांड में भी इजाफा देखने को मिला है. दूसरी ओर रिसेशन का डर भी आम लोगों में है, जिसकी वजह से वो सेफ हैवन की ओर जा रहे हैं. वैसे फेड की दो दिवसीय बैठक शुरू होने वाली है. जिसमें ब्याज दरों के 50 से 75 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ने के आसार हैं. 

विदेशी बाजारों में सोना और चांदी हुआ महंगा 
विदेशी बाजारों में सोना और चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है. कॉमेक्स बाजार में सोना वायदा 6.50 डॉलर प्रति ओंस की तेजी के साथ 1,684.70 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है. सोना हाजिर 1.22 की मामूली तेजी के साथ 1,676.85 डॉलर प्रति ओंस पर है. वहीं दूसरी ओर कॉमेक्स चांदी वायदा करीब एक फीसदी की तेजी के साथ 19.55 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रही है. चांदी हाजिर 19.52 डॉलर प्रति ओंस पर फ्लैट कारोबार कर रहा है. 

Petrol Diesel Price September 20, 2022: क्रूड ऑयल की कीमत में उतार चढ़ाव जारी, जाने पेट्रोल और डीजल के फ्रेश दाम

स्थानीय वायदा बाजार में सोना हुआ महंगा 
स्थानीय वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर 137 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ 49,439 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है. आज सोना 49,400 रुपये पर ओपन हुआ था और कारोबारी सत्र के दौरान 49,457 रुपये पर पहुंचा. एक दिन पहले सोना 49,302 रुपये पर बंद हुआ था. आपको बता दें कि मार्च के महीने में सोने के दाम 54 हजार रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए थे. 

क्या खो गया है मोबाइल फोन? यहां जानें ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम को कैसे कर सकते हैं सिक्योर 

स्थानीय वायदा बाजार में चांदी 57 हजार के पार 
अबर बात चांदी की करें तो स्थानीय वायदा बाजार में 57 हजार रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर गई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमत सुबह 9 बजकर 22 मिनट पर 391 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी के साथ 57,075 पर कारोबार कर रही है. कारोबारी सत्र के दौरान चांदी 57,125 रुपये पर भी पहुंची. आंकड़ों के अनुसार आज चांदी 57,002 रुपये पर ओपन हुई और एक दिन पहले 56,684 रुपये पर बंद हुए थे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement