Advertisement

Gold Silver Price Today: चार दिनों में 4,500 रुपये से ज्यादा डूबी चांदी, सोना 50,200 रुपये से नीचे 

Gold Silver Price Latest Update: भारतीय वायदा बाजार में सोना और चांदी की कीमत में गिरावट लगातार देखने को मिल रही है. चांदी में असर ज्यादा देखने को मिल रहा है. लगातार चार दिनों में चांदी 4500 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा टूट चुकी है. 

Gold Silver Price Today: चार दिनों में 4,500 रुपये से ज्यादा डूबी चांदी, सोना 50,200 रुपये से नीचे 
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: विदेशी बाजारों से लेकर  भारतीय बाजारों तक में सोना और चादी क्रैश (Gold Silver Price Crash) होता हुआ दिखाई दे रहा है. चांदी (Silver Price Today) में असर ज्यादा देखने को मिल रहा है. फेड पॉलिसी आने से कीमती धातुओं पर दबाव अनुमान जानकार पहले ही दे चुके हैं. वहीं चीन-ताइवान टेंशन और चीन में बढ़ते कोविड केसों के बीच लॉकडाउन के असर से कम हुई इंडस्ट्रीयल डिमांड ने भी चांदी की कीमत में असर डाला है. वहीं दूसरी बाजारों में सोना 1700 डॉलर से उपर जरूर है, लेकिन इसका लेवल टूटने के भी आसार दिखाई दे रह हैं. जानकारों का कहना है कि 1700 डॉलर का लेवल टूटते ही कीमतों में और गिरावट देखने को मिलेगी. 

विदेशी बाजारों में सोना और चांदी के दाम में गिरावट 
विदेशी बाजारों में सोना और चांदी की कीमत में गिरावट लगातार जारी है. आंकड़ों के अनुसार कॉमेक्स बाजार में सोना वायदा करीब 10 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट के साथ 1,716.60 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. जबकि गोल्ड स्पॉट 6 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट के साथ करीब 1705 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है. चांदी की बात करें तो कॉमेक्स चांदी वायदा दो फीसदी की गिरावट के साथ 17.52 डॉलर प्रति ओंस पर है. सिल्वर स्पॉट 1.69 फीसदी की गिरावट के साथ 17.69 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है. 

Gold and Silver Price Crash: 25 महीने के लोएस्ट लेवल पर चांदी, सोना भी हुआ धड़ाम 

भारतीय वायदा बाजार में सोना हुआ सस्ता 
भारतीय वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है. सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर सोना 213 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ 50,201 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है. 35 मिनट के कारोबार में सोना 50,160 रुपये के साथ दिन के निचले लेवल पर भी गया. वैसे आज सोना 50,202 रुपये प्रति दस ग्राम पर ओपन हुआ है, जबकि एक दिन पहले सोना 50,414 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था. 

LPG Price Today: लगातार 5वें महीने सस्ता हुआ 19 किलो का गैस सिलेंडर, जानें कितनी हुई कीमत 

चांदी में बड़ी गिरावट जारी 
चांदी के दाम में लगातार बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. मल्टी कमतोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर चांदी 944 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट के साथ 52,207 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है. वास्तव में 26 अगस्त के हाई से चांदी करीब 4700 रुपये प्रति किलोग्राम नीचे आ चुकी है. वैसे आज चांदी 52,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार के साथ दिन के लोअर लेवल पर पहुंची. आज चांदी 53,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ओपन हुई थी और एक दिन पहले चांदी के दाम 53,151 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement