Advertisement

जल्दी खरीद लो सोना, 3 लाख रुपये पहुंचेगा भाव? बाबा वेंगा की भविष्यवाणी ने डराया, क्या एक्सपर्ट का गणित भी यही कहता है

एक्सपर्ट अजय केडिया ने कहा कि जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता और रुपये में संभावित गिरावट से सोने को सपोर्ट मिल रहा है.

Latest News
जल्दी खरीद लो सोना, 3 लाख रुपये पहुंचेगा भाव? बाबा वेंगा की भविष्यवाणी ने डराया, क्या एक्सपर्ट का गणित भी यही कहता है

बाबा वेंगा ने की 2027 में सोने के भाव 2.82 लाख प्रति 10 ग्राम के पार जाने की भविष्यवाणी (Image Source: AI)

Add DNA as a Preferred Source

सोना साल की शुरुआत में ऑल टाइम हाई प्राइस पर था, लेकिन अब काफी नीचे आ गया है. गोल्ड प्राइस 29 जनवरी, 2026 को 1.93 लाख रुपये प्रति दस ग्राम ऑल टाइम हाई प्राइस से 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम भाव पर आ गया है. इस बीच बल्गेरिया के वेंजेलिया पांडेवा गुश्टेरोवा यानी बाबा वेंगा की सोने को लेकर भविष्यवाणी चर्चाओं में हैं, जिसमें दावा किया गया कि बाबा वेंगा ने 2027 में भारी आर्थिक संकट की वजह से सोने की कीमत 2.80 लाख रुपये तोला तक जाने की भविष्यवाणी की थी. यह सुनते ही लोगों की टेंशन बढ़ गई है, जिन्होंने सोने में पहले से इन्वेस्ट किया है, उनको तो राहत, लेकिन जो लोग इन्वेस्टमेंट का सोच रहे हैं या शादी-ब्याह के लिए खरीदारी करने वालों की इस भविष्वाणी से टेंशन बढ़ गई है. ऐसे में एक्सपर्ट से गोल्ड मार्केट के ट्रेंड और सोने के दाम को प्रभावित करने वाले फेक्टर्स के बारे में समझेंगे, लेकिन उससे पहले बाबा वेंगा की वह भविष्यवाणी जान लेते हैं, जिसने सर्राफा बाजार की हलचल बढ़ा दी है.

बाबा वेंगा ने कहा था कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद सोना वर्ल्ड इकोनॉमी का आधार बनेगा. बाबा वेंगा ने 2027 में सोने की कीमतें उच्चतम स्तर पर पहुंचने की भी भविष्यवाणी की थी. उन्होंने कहा कि 2027 में ऐसा ग्लोबल फाइनेंशियल संकट आ सकता है, जिसमें कैश की भारी कमी होने से सोने के भाव तेजी से बढ़ेंगे और 2.62 से 2.82 लाख हजार रुपये तोला के पार जा सकते हैं. अब सवाल ये है कि सोने के ऑल टाइम हाई जाने की क्या वजह होगी.

एक्सपर्ट ने बताए सोने के दाम में तेजी के तीन बड़े कारण

कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया ने बताया कि सोने के दाम ऊपर जाने के पीछे तीन बड़े फेक्टर्स हैं-

  • सबसे बड़ा कारण जियोपॉलिटिकल टेंशन
  • दूसरा सेंट्रल बैंक लगातार गोल्ड को एड कर रहा है
  • भारत और चीन की डिमांड भी लगातार बनी हुई है

बाबा वेंगा के हवाले से किए जा रहे इन दावों का कोई प्रमाणित रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है, लेकिन पिछले डेढ़ साल में जो उतार-चढ़ाव हुआ, वह अपने आप में कई संकेत दे रहा है.

2026 में मिडिल ईस्ट में तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने के चलते कच्चे तेल की कीमतें बढ़ीं, दुनियाभर में ऊर्जा संकट खड़ा हुआ, फिर शेयर मार्केट में ऐसी गिरावट आई कि दुनियाभर के बाजार अभी तक उससे उबर नहीं पाए हैं. इसी दौरान जनवरी में सोने के भाव एकदम से आसमान छूने लगे. लोगों ने गोल्ड में निवेश करना शुरू कर दिया. 2025 की शुरुआत में सोने के दाम 76,179 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थे, 7 मार्च तक यह 85,966 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए. यह सोने की कीमत में पहली बड़ी छलांग थी, जिसके आधार पर कयास लगे, खरीदारी बढ़ी और दुनियाभर के देशों ने गोल्ड रिजर्व बढ़ाने शुरू किए. इससे सोने की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल देखी गई. पिछले साल अप्रैल से अब तक कब-कब सोने में बड़ी उछाल आई, देखिए-

  • 21 अप्रैल, 2025- ₹99,800 प्रति 10 ग्राम
  • 31 दिसंबर, 2025- ₹1,33,195 प्रति 10 ग्राम
  • 29 जनवरी, 2026- ₹1,75,340 प्रति 10 ग्राम
  • 8 अक्टूबर, 2026- ₹1,47,463 प्रति 10 ग्राम

एक्सपर्ट से जानते हैं कि सोने की कीमतों में उछाल क्या संकेत देता है

अजय केडिया ने कहा कि रूस और यूक्रेन वॉर शुरू होने के बाद जो एसेट फ्रीज हुए, ये भी सोने की कीमतों में उछाल के लिए एक बड़ा ट्रिगर था. करीब 2-3 सालों से ये ट्रिगर बने हुए थे, जिसकी वजह से, हमने 5,600 रुपये का लेवल या 1.80 लाख रुपये का लेवल गोल्ड में आते हुए देखा.

भारतीयों के पास कितना सोना?

  • वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार भारत में आज आम लोगों के पास 22 हजार टन सोना है.
  • सरकार के गोल्ड रिजर्व में 841 टन सोना है. 
  • 3 से 4 टन सोना 13 मंदिरों के पास है. 
  • इन 13 मंदिरों का सोना सभी अरबपतियों की संपत्ति से ज्यादा है.

क्या 2027 में तीन लाख जाएगा सोने का भाव?

एक्सपर्ट अजय केडिया ने बताया कि बैंक की खरीदारी, ईटीएफ में निवेश, रिजर्व में विविधता और रुपये की कीमत में गिरावट की आशंका से सोने को सपोर्ट मिल रहा है. 2027 में सोने की कीमतें बढ़ने को लेकर उनका अनुमान है, 'हमें उम्मीद है कि सोने की कीमत 1.80 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम या तोला तक जा सकती है, जो वर्तमान मूल्य से 18 प्रतिशत ज्यादा है.'

 

यह भी पढ़ें:- नीचे गिरा सोना या लगाई छलांग, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट?

Advertisement
Advertisement

Advertisement