Advertisement

Gold Rate: रेपो रेट के बाद सोने में तेजी, दिल्ली, लखनऊ, जयपुर और मुंबई में क्या चल रहा है सोने-चांदी का भाव?

बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में सोने और चांदी दोनों के ही रेट में तेजी देखी गई है. बाजार खुलते ही सोने के दाम चढ़कर करीब 1.49 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास थे, जबकि चांदी 2.24 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी.

Latest News
Gold Rate: रेपो रेट के बाद सोने में तेजी, दिल्ली, लखनऊ, जयपुर और मुंबई में क्या चल रहा है सोने-चांदी का भाव?

1.49 लाख रुपये से ऊपर पहुंची सोने की कीमत (Image Source: Unsplash)

Add DNA as a Preferred Source

अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर सोना और चांदी खरीदने के लिए सबसे अच्छी महीने माने जाते हैं. इन महीनों में करवा चौथ और धनतेरस जैसे त्योहार भी आते हैं, जिन पर अक्सर भारतीय सोना खरीदते हैं. फिर शादी का सीजन आ जाता है और जनवरी-फरवरी तक लोगों की सर्राफा बाजार में भारी भीड़ देखने को मिलती है. 2026 के फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी अक्टूबर महीने से हो चुकी है और 1 तारीख से ही गोल्ड रेट में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. 7 अक्टूबर को सोने के दाम में नरमी देखी गई, लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से रेपो रेट में इजाफा करने की घोषणा के एक दिन बाद ही गुरुवार (8 अक्टूबर, 2026) को सोने के दाम फिर से बढ़ गए हैं.

इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने की कीमतों में तेजी देखी गई, वहीं चांदी में गिरावट आई है. जहां सोना 0.39 परसेंट तक चढ़ गया और कीमत 4157.00 डॉलर प्रति औस पर पहुंच गईं. वहीं, चांदी के रेट 0.09 परसेंट तक गिर गए और कीमत 60.240 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी. अब घरेलू बाजार की बात करें तो बुलियन मार्केट में सोने और चांदी दोनों के ही रेट में तेजी देखी गई है. बाजार खुलते ही सोने के दाम चढ़कर करीब 1.49 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास थे, जबकि चांदी भी चढ़कर 2.24 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी.

Gold-Silver Rate Today

प्रमुख शहरों में सोने का भाव क्या चल रहा है?
 

दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, कोलकाता, पुणे, हैदराबाद, अहमदाबाद, और मुंबई में 8 अक्टूबर को 24, 22 और 18 कैरेट सोने का क्या रेट है-

शहरों के नाम 24 कैरेट सोने
का रेट
22 कैरेट सोने
का रेट
18 कैरेट सोने का रेट
दिल्ली 149,690 137,240 112,320
लखनऊ 149,560 137,090 112,170
जयपुर 149,590 137,140 112,220
कोलकाता 149,560 137,240 112,320
पुणे 149,560 137,090 112,170
हैदराबाद 149,560 137,090 112,170
अहमदाबाद 149,490 137,090 112,170
मुंबई 149,560 137,090 112,170

रेपो रेट का सोने और चांदी की कीमत पर क्या असर?

सोने चांदी की कीमतों में भले ही रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद उछाल देखने को मिल रहा है, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि इंटरेस्ट में बढ़ोतरी से आने वाले समय में गोल्ड और सिल्वर के रेट में कमी आ सकती है. सेबी रजिस्ट्रर्ड रिसर्च एनालिस्ट अनुज गुप्ता का कहना है कि लोग गोल्ड और सिल्वर से पैसा निकालकर बैंकों की एफडी और टेक फंड्स में लगाते हुए नजर आएंगे क्योंकि वहां उन्हें अच्छा इंटरेस्ट रेट मिलेगा. 

शादी-ब्याह के लिए सोना खरीदने का सही समय कब?

अमेरिका और यूरोप में भी ब्याज दर बढ़ाई गई हैं और इसका नेगेटिव असर सोने-चांदी की खरीद पर देखने को मिला है यानी उनकी कीमतों में गिरावट आई है. एक्सपर्ट अनुज गुप्ता के अनुसार थोड़े समय के लिए भारत में भी ऐसा प्रभाव देखने को मिल सकता है और सोने के भाव गिर सकते हैं. इसका मतलब है कि जो लोग शादी-ब्याह या करवा चौथ और धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं, उनको आने वाले दिनों में राहत मिल सकती है. हालांकि, जो लोग बिजनेस के हिसाब से सोने में इन्वेस्ट करते हैं, उनके लिए यह समय थोड़ा परेशानी वाला हो सकता है. अनुज गुप्ता का कहना है कि इंटरेस्ट बढ़ने की वजह से सोने के रेट पर थोड़े समय के लिए प्रभाव दिखाई दे सकता है, लेकिन लंबी अवधि की बात करें तो सोना-चांदी में अपॉर्च्युनिटी देखने को मिल सकती है. अगर किसी के पास एक लाख रुपये हैं तो वह आधा पैसा सोने में लगाएं और आधा चांदी में लगाएं क्योंकि ये लंबी अवधि में हायर रिटर्न दे सकते हैं.
 

यह भी पढ़ें:- 'सोने के घंटों से ज्यादा क्लास के घंटे'; फ्रांस के स्कूलों में चूहों, टपकती छतों और बदहाली पर बवाल, जानिए संकट के 5 बड़े कारण

Advertisement
Advertisement

Advertisement