Advertisement

1 लाख रुपये पर आएगा सोना, क्या आ गया सोना खरीदने का सही समय? जानें एक्सपर्ट की राय

जनवरी से 26 प्रतिशत गोल्ड के दाम गिर गए हैं और इंडियन मार्केट में देखें तो 45 हजार ऑल टाइम से गोल्ड का प्राइस नीचे आया है.

Latest News
1 लाख रुपये पर आएगा सोना, क्या आ गया सोना खरीदने का सही समय? जानें एक्सपर्ट की राय

एक्सपर्ट्स की राय- यह सोना खरीदने का सही समय (Image Source: Pexels)

Add DNA as a Preferred Source

अक्टूबर की पहली तारीख से लगातार सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखी जा रही थी, लेकिन गुरुवार (8 अक्टूबर, 2026) को फिर से बढ़ोतरी दिखाई दी है. इसके पीछे मिडिल ईस्ट में संघर्ष, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे कई फैक्टर्स हैं. इस बीच भारतीय रिजर्व बैंक ने भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया और उसके अगले ही दिन सोने-चांदी के दाम चढ़ गए. इस लोगों के मन में गोल्ड रेट को लेकर सवाल हैं कि आगे यह कम होगा या बढ़ेगा क्योंकि, तभी वह यह तय कर पाएंगे कि उन्हें कब इसमें इन्वेस्ट करना है.

1 से 8 अक्टूबर तक कितने रहा सोने का भाव?

1 से 8 अक्टूबर तक सोने के दाम में सबसे ज्यादा गिरावट 4, 5 और 6 अक्टूबर को देखने को मिली. इन तीन दिनों में गोल्ड का रेट सीधे करीब दो हजार रुपये तक नीचे चला गया. आइए देखते हैं, अक्टूबर महीने में अब तक का सोने का ट्रेंड-

तारीख 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम
1 अक्टूबर, 2026 ₹ 149,240-149,580  ₹136,800-137,110
2 अक्टूबर, 2026 ₹ 149,800  ₹137,400
3 अक्टूबर, 2026 ₹ 149,180 ₹136,750
4 अक्टूबर, 2026 ₹147,198 ₹135,749
5 अक्टूबर, 2026 ₹147,800 ₹135,400
6 अक्टूबर, 2026 ₹147,000 ₹134,800
7 अक्टूबर, 2026 ₹149,110 ₹136,900
8 अक्टूबर, 2026 ₹149,570 ₹137,100-137,240


क्या और नीचे जाएंगे सोने के दाम?

आरबीआई की तरफ से रेपो रेट में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह ब्याज दर बढ़ने का सर्राफा बाजार पर नेगेटिव असर देखने को मिलता है. जैसा कि पिछले दिनों अमेरिका और यूरोप में देखने को मिला. जैसे ही वहां की सरकारों ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की तो गोल्ड और सिल्वर पर नकारात्मक असर देखा गया. ब्याज दरें बढ़ने को लोग फिक्स्ड डिपॉजिट की तरफ भागते हैं क्योंकि वहां उन्हें ज्यादा रिटर्न मिलने की उम्मीद होती है. हालांकि, लंबी अवधि के लिए देखा जाए तो एक्पर्ट्स को सोने और चांदी में ज्यादा स्कोप नजर आ रहा है. यहां रेट में अच्छा उछाल आने वाले समय में देखने को मिल सकता है, जिससे लोग बढ़िया रिटर्न कमा सकते हैं.

एक्सपर्ट की क्या है सलाह?

अब अगर बात करें कि सोना कब खरीदना चाहिए तो उसके लिए सबसे अच्छा समय अभी है. जीजेईपीसी के ईडी सब्यसाची रे का कहना है कि सोने का भाव 6 प्रतिशत नीचे गिर गया है तो अभी समय है गोल्ड खरीदने का. गोल्ड प्राइस में जो नरमी आई है इसलिए अभी गोल्ड खरीदने का सही समय है. दूसरा गोल्ड में स्टेडीनेस है और ये स्टेडीनेस किसी और प्रोडक्ट में है ही नहीं. 

एक्सपर्ट शरद कोली का कहना है, 'अगर मैं होता तो थोड़ा-थोड़ा करके मैं सोने इन्वेस्ट करता और 4-5 साल के लिए रखता. बाकी जो निवेश के संसाधन हैं वहां क्या हाल हैं, वो दिख ही रहा है. शेयर मार्केट के क्या हाल हैं, दो साल से कोई रिटर्न नहीं दे रहा, शेयर मार्केट से जुड़े म्युचुअल फंड्स भी कुछ खास रिटर्न नहीं दे रहे. बैंक की एफडी 5 से 5.50 परसेंट का रिटर्न देती हैं. इनके अलावा, जिन लोगों ने प्रॉपर्टी और फ्लैट्स में इन्वेस्ट किया हुआ है, उनकी कीमतें भी कुछ खास बढ़ी नहीं हैं. वहीं सोने-चांदी का भविष्य उज्जवल दिखाई देता है. तो मुझे लगता है कि निवेशकों को इस पर विचार करना चाहिए.'

किस पर निर्भर करता है सोने का भाव

सोने का भाव इंटरेस्ट रेट या बॉन्ड यील्ड्स और डॉलर की मजबूती पर निर्भर करता है, जब ये दोनों चीजें बढ़ती हैं तो सोने का दाम कम होता है. गोल्ड के दाम 1.50 लाख रुपये से नीचे हैं. जो जनवरी का हाई था, वहां से 26 प्रतिशत गोल्ड के दाम गिर गए हैं और इंडियन मार्केट में आप देखें तो 45 हजार ऑल टाइम से गोल्ड का प्राइस नीचे आया है. जहां सोना कुछ समय पहले 1.80 लाख से भी ऊपर था, उसके अचानक नीचे आने की वजह है, डॉलर में बदलाव, दूसरा डॉलर इंडेक्स का नीचे गिरना. डॉलर इंडेक्स में छह करेंसी होती हैं- स्विस फ्रैंक, ब्रिटिश पाउंड, यूरो, जैपनीज येन, कनेडियन डॉलर और स्वीडिश क्रोना. इन छह को मिलाकर डॉलर के मुकाबले डॉलर इंडेक्स बनता है. सोने चांदी के दाम पर इसका बड़ा असर पड़ता है. जैसे ही डॉलर इंडेक्स नीचे गया, सोने-चांदी के दाम बढ़ जाते हैं.

 

यह भी पढ़ें- Gold Rate: रेपो रेट के बाद सोने में तेजी, दिल्ली, लखनऊ, जयपुर और मुंबई में क्या चल रहा है सोने-चांदी का भाव?

Advertisement
Advertisement

Advertisement