Advertisement

Gold Price Today: महीने के पहले दिन सोने के दाम में बड़ा अपडेट, जानें 10 Gram का नया Rate

Gold Rate Today: आज सोने के दरों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, पिछले दो दिनों से इसकी कीमत में गिरावट देखी गई थी. आइए चेक करते हैं देश के महानगरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत.

Latest News
Gold Price Today: महीने के पहले दिन सोने के दाम में बड़ा अपडेट, जानें 10 Gram का नया Rate
Add DNA as a Preferred Source

Gold Rate Today: आज गुरुवार यानी 1 अगस्त को सोने के दाम में बड़ा बदलाव हुआ है. आज सोने के दाम में बढ़ोतरी दिखी है. पिछले दिनों सोने के भाव में लगातार गिरावट दर्ज की गई थी. दिल्ली की बात करें तो यहां 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 69,980 रुपये पर जा पहुंची है. वहीं, मुंबई में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत की कीमत 69,830 रुपये हो चुकी है. 10 ग्राम गोल्ड की कीमत की बात करें तो कल के मुकाबले आज देश के ज्यादातर राज्यों में 600 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है. वहीं चांदी के दरों की बात करें तो ये 86,600 रुपये पर किग्रा के रेट पर मिल रहा है. चांदी की कीमत में प्रति किग्रा के हिसाब से कल के मुकाबले 2000 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. आइए चेक करते हैं देश के महानगरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत.

देश के महानगरों में सोने की कीमत

 

  • महानगर         22 कैरेट                 24 कैरेट 
  • दिल्ली            64,150                   69,970
  • चेन्नई              64,210                  70,050
  • कोलकाता       64,010                  69,830
  • गुरुग्राम          64,160                  69,880
  • लखनऊ         64,160                  69,880
  • बेंगलुरु           64,010                  69,830
  • जयपुर            64,160                  69,880
  • पटना             64,060                   69,880
  • भुवनेश्वर          64,010                  69,830
  • हैदराबाद        64,010                   69,830

सोने की मांग में लगातार बढ़ोतरी
पिछले एक साल से सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है. लेकिन पिछले चंद दिनों से इसकी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. सोने के दामों में समय के साथ तेजी जरूर दर्ज की गई है, लेकिन उसके बाबजूद सोने की खरीददारी पहले के मुकाबले बढ़ती जा रही है. खासकर शादी-ब्याह के सीजन में सर्राफा बजारों में सोना खरीदने के लिए लोगों की लंबी लाइने देखने को मिलती है.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर पाने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement