Advertisement

नीचे गिरा सोना या लगाई छलांग, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट?

घरेलू बाजार में 9 अक्टूबर को सोने की कीमत में करीब 1,550 रुपये 10 ग्राम की तेजी देखी गई, जबकि चांदी में 3,200 रुपये प्रति किलोग्राम का उछाल दिखा.

Latest News
नीचे गिरा सोना या लगाई छलांग, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट?

चांदी में 3,200 रुपये की छलांग (Image Source: Unsplash)

Add DNA as a Preferred Source

अक्टूबर महीने की शुरुआत में सोने और चांदी के भाव में नरमी के बाद फिर से दोनों के रेट में उछाल देखने को मिल रहा है. सोने और चांदी के भाव शुक्रवार (9 अक्टूबर, 2026) को फिर से बढ़ गए. आज सोना 1.50 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि चांदी 2.24 लाख प्रति किलोग्राम पर है. हालांकि, दिसंबर के मुकाबले सोने के भाव में नरमी देखी गई है, जिसके पीछे की बहुत बड़ी वजह अमेरिका और क्रूड ऑयल की कीमतें हैं, ये सारे फेक्टर किस तरह गोल्ड मार्केट पर असर डाल रहे हैं, इस सब पर चर्चा करेंगे और यह भी जानेंगे कि भविष्य में सोने के भाव कैसे रहने वाले हैं, लेकिन उससे पहले 9 अक्टूबर को इंटरनेशनल मार्केट से घरेलू बाजार तक सराफा बाजार के हाल जान लेते हैं.

घरेलू बाजार में किस भाव चल रहा सोना?

इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर आज सोने और चांदी दोनों में चमक देखने को मिली. Comex के आंकड़ों के अनुसार सोने में 1.20 प्रतिशत की उछाल दिखी और कीमत 4199.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. वहीं, चांदी के रेट में 1.59 प्रतिशत का उछाल दिखा और कीमत 60.370 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी. वहीं, घरेलू बाजार यानी बुलियन मार्केट की बात करें तो वहां भी सोने और चांदी दोनों के भाव में तेजी आई है. मार्केट खुलते ही गोल्ड 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा, जबकि चांदी 2.24 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड कर रही थी.

एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी देखी गई, जबकि चांदी में 3,200 रुपये प्रति किलोग्राम का उछाल दिखा. 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला गोल्ड पिछले सत्र में 149,610 रुपये पर बंद हुआ था और आज 150,0851 रुपये पर खुला. शुरुआती कारोबार में 1,567 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 151,177 रुपये तक छलांग लगाई. इसी तरह 4 दिसंबर वाली चांदी भी 8 अक्टूबर को 221,233 रुपये पर बंद हुई थी और शुक्रवार को 224,096 रुपये पर ओपन हुई. शुरुआत में 3,267 की तेजी के साथ 224,500 रुपये पर उछली. 

9 अक्टूबर को बड़े शहरों में क्या है सोने का भाव

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पुणे, अहमदाबाद और हैदराबाद में 24, 22 और 18 कैरेट सोने का भाव-

शहर 24 कैरेट सोने का रेट 22 कैरेट सोने का रेट 18 कैरेट सोने का रेट
दिल्ली ₹150,710 ₹138,150 ₹113,500
मुंबई ₹150,710 ₹138,150 ₹113,030
कोलकाता ₹150,710 ₹138,150 ₹113,030
पुणे ₹150,710 ₹138,150 ₹113,030
अहमदाबाद ₹150,760 ₹138,200 ₹113,080
हैदराबाद ₹150,710 ₹138,150 ₹113,030

सोने के भाव में आई नरमी के एक्सपर्ट ने बताए तीन कारण

पिछले साल अक्टूबर में सोने का रेट 1.27 लाख से 1.33 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था, जबकि इस साल यह 1.49 से 1.50 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. पिछले साल की तुलना में अब भी सोना ऐतिहासिक उच्च स्तर पर है, लेकिन कुछ महीनों में आई गिरावट के चलते उसकी सालाना वृद्धि की गति कम हुई है. पिछले साल दिसंबर में सोना जिस रेट पर खत्म हुआ था, उससे करीब साढ़े चार प्रतिशत नीचे चल रहा है. साल की शुरुआत में यह करीब 31 प्रतिशत की उछाल के साथ आया था, लेकिन इस साल के हाई से यह करीब 27 प्रतिशत नीचे जा चुका है. एक्सपर्ट ने बताए इसके पीछे के तीन कारण-

  • क्रूड ऑयल की कीमतें में उछाल
  • अमेरिका में महंगाई
  • बॉन्ड यील्ड में निवेश

इकोनॉमिस्ट डॉ. शरद कोहली ने बताया कि क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ने से अमेरिका में महंगाई बढ़ रही है, जिसकी वजह से बॉन्ड यील्ड बढ़ रही है. अमेरिका जो उधार ले रहा है, उस पर ज्यादा इंटरेस्ट डिमांड किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सोना चांदी से कोई रिटर्न नहीं मिलता, वह एक स्टोर रेट वैल्यू है इसलिए ऐसा माना जाता है कि जब बॉन्ड यील्ड बढ़ता है तो निवेशक सोना-चांदी के बजाय बॉन्ड्स में इन्वेस्ट करते हैं क्योंकि वहां पर उन्हें फिक्स बंधा हुआ ब्याज मिलता है, जो कि सोना-चांदी पर नहीं मिलता है. यही वजह है कि जब बॉन्ड यील्ड बढ़ता है तो सोने के दाम अक्सर गिर जाते हैं.

बॉन्ड यील्ड क्या है?

यह एक तरह का कर्ज है जो सरकार जनता से लेती है. जब अमेरिकी सरकार को पैसे की जरूरत होती है तो वह बॉन्ड जारी करती है. इससे जुड़ी दो मुख्य चीजें हैं, कूपन रेट और बॉन्ड यील्ड. कूपन रेट बॉन्ड से मिलने वाला तय ब्याज है, जबकि बॉन्ड से मिलने वाले वास्तविक रिटर्न को बॉन्ड यील्ड कहते हैं.
 

यह भी पढ़ें:- 1 लाख रुपये पर आएगा सोना, क्या आ गया सोना खरीदने का सही समय? जानें एक्सपर्ट की राय

Advertisement
Advertisement

Advertisement