बिजनेस
शुक्रवार, शनिवार और रविवार को सोने का भाव 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक जाने के बाद सोमवार को 1.50 लाख रुपये पर आ गया.
फेस्टिव सीजन में भारतीय बाजारों में सोना चांदी की खरीद बढ़ जाती है. भारतीयों का गोल्ड-सिल्वर इमोशन के साथ काफी अटैचमेंट रहता है. फेस्टिवल की शुरुआत ही सोना-चांदी की खरीदारी से होती है क्योंकि गोल्ड और सिल्वर बहुत शुद्ध धातु मानी जाती हैं. एस्ट्रोलॉजिकली भी बात करें तो सोना और चांदी के साथ शुरुआत करने की बात की जाती है. नवरात्री, दिवाली, धनतेरस में सोने-चांदी की खरीदारी बढ़ जाती है और फिर शादी का सीजन शुरू हो जाएगा, वो भी एक तरह से फेस्टिवल की तरह ही होता है तो उसमें भी गोल्ड-सिल्वर की डिमांड देखने को मिलती है.
शुक्रवार, शनिवार और रविवार को गोल्ड के प्राइस 1.52 लाख रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गए थे, लेकिन सोमवार को मार्केट खुलते ही फिर से गिरावट दर्ज की गई. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों के खिलाफ सऊदी अरब की जंग में साथ देने के संकेत दिए हैं. जैसे ही उनका यह बयान आया, वैसे ही सोने के भाव गिरने लगे. सोमवार (12 अक्टूबर, 2026) को सोने में नरमी देखने को मिली है. हालांकि, फेस्टिवल सीजन की शुरुआत में आई इस गिरावट को एक्सपर्ट टेंपरेरी बता रहे हैं. उनका अनुमान है कि धनतेरस और दिवाली के आस-पास सोना एक बार फिर उछाल मारेगा.
सेबी रजिस्टर्ड रिसर्च एनालिस्ट अनुज गुप्ता का अनुमान है कि दिवाली तक गोल्ड और सिल्वर के भाव में मोमेंटम देखने को मिलेगा. उम्मीद है कि 1.55 लाख रुपये या 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक गोल्ड का भाव जा सकता है. सिल्वर में भी 2.60 लाख या 2.70 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल देखने को मिल सकते हैं. अनुज गुप्ता का एनालिसिस कहता है कि आने वाले दिनों में बहुत सारी एक्टिविटीज शुरू होने वाली हैं, जो गोल्ड और सिल्वर के लिए डिमांड का काम करेंगी. उनके अनुसार, 'मुझे लगता है कि अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं कि आपको सोने में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा. जो भी गिरावट आ रही है, वो बहुत शॉर्टटर्म है. जिन लोगों ने अभी तक सोना नहीं खरीदा है, उनके लिए यह बहुत अच्छा मौका है.'
अनुज गुप्ता के अनुसार पिछले दिनों ट्रंप के बयान के बाद क्रूड ऑयल के दाम गिरे, जिससे सोना-चांदी को मजबूती मिली. ट्रंप ने कहा था कि मिडटर्म इलेक्शन तक वह कोई वॉर नहीं करेंगे, कोई जवाबी कार्रवाई या स्ट्राइक नहीं करेंगे, जिसकी वजह से क्रूड ऑयल के रेट में नरमी दिखी और गोल्ड-सिल्वर के प्राइस बाउंस होते हुए नजर आए. अनुज गुप्ता ने कहा कि बॉन्ड यील्ड थोड़ी स्टेबल हुई हैं, डॉलर इंडेक्स 102 के नीचे है और खरीदारी लौटती हुई नजर आई है. उन्होंने कहा कि गोल्ड में इंपोर्टेंट सपोर्ट 1.48 लाख रुपये है और रजिस्टेंस 1.52 लाख रुपये है. अगर 1.52 लाख रुपये पर ब्रेक होता है, तो 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक के लेवल देखने को मिल सकते हैं.
जहां सितंबर में सोने का भाव 1.58 लाख प्रति 10 ग्राम से शुरू होकर महीने के बीच में 1.59 लाख रुपये के उच्चतम स्तर तक गया और महीने के अंत तक 1.48 लाख प्रति 10 पर आ गया. वहीं, अक्टूबर महीने में मामूली बढ़ोतरी के साथ 1 तारीख को सोने ने 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के साथ फेस्टिव सीजन की शुरुआत की और 2-3 अक्टूबर तक इसी रेट के आसपास बना रहा. 4 अक्टूबर को एकदम से नीचे आया और 1.46 लाख रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेड करता दिखा. 8 अक्टूबर को एक बार फिर मामूली बढ़त दिखाई दी और 1.49 लाख रुपये पर पहुंच गया. 9, 10 और 11 अक्टूबर को दाम 1.50 से 1.52 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए और 12 अक्टूबर को एक बार फिर से गिरावट के साथ 1.50 लाख रुपये तक सोना नीचे आ गया, यानी जिस रेट पर सोने ने महीने की शुरुआत की थी, उतार-चढ़ाव के साथ मिड मंथ तक फिर से उसी रेट के आसपास आ गया है.
यह भी पढ़ें:- आप भी खोलना चाहते हैं Blinkit डार्क स्टोर? कितना लगता है पैसा, किन-किन चीजों की है जरूरत- जानें पूरा प्रॉसेस