Advertisement

Gold Price Today: सोना खरीदने का सुनहरा मौका, 5 हजार रुपये हुआ सस्ता, जल्द बढ़ सकते हैं दाम

सावन के महीने में सोने के दाम में लगातार गिरावट देखी गई है. भारत में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 63,400 रुपये है. वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत आज 69,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

Latest News
Gold Price Today: सोना खरीदने का सुनहरा मौका, 5 हजार रुपये हुआ सस्ता, जल्द बढ़ सकते हैं दाम
Add DNA as a Preferred Source

आगर आप भी सोने के गहने खरीदेन का प्लान बना रहे हैं तो ये मौका आपके लिए है. सावन के महीने में सोने के दामों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है. भारत में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 63,400 रुपये है. वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत आज 69,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है. हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतें बढ़ने वाली हैं. 

जानें इन शहरों में सोने के दाम 
चेन्नई में 22 कैरेट सोने का भाव 64,650 रुपये है, वहीं 24 कैरेट का दाम  70,530 रुपये है. मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव 64,940 रुपये है. दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 63,400 रुपये है और 24 कैरेट का दाम 69,150 रुपये है. कोलकाता में 22 कैरेट 63,250 और 24 कैरेट 69000 है. 


ये भी पढ़ें-iPhone 13 से iPhone 15 सीरीज के सभी मोबाइल हुए सस्ते, जानिए Apple ने कितनी घटाई कीमत  


24 और 22 कैरेट में क्या अंतर?
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर बनाए जाते हैं, जबकि 24 कैरेट सोन से गहने नहीं बनाए जा सकते . इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement