Advertisement

'पहले आओ पहले पाओ', Delhi NCR में यहां मात्र 6 लाख रुपये में मिल रहा है अथॉरिटी का फ्लैट

यदि आप भी दिल्ली-एनसीआर में अपना घर लेने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. गाजियाबाद विकास प्राधिकरण अपने फ्लैट बेचने की एक खास स्कीम लाया है.

'पहले आओ पहले पाओ', Delhi NCR में यहां मात्र 6 लाख रुपये में मिल रहा है अथॉरिटी का फ्लैट
Add DNA as a Preferred Source

Ghaziabad News: यदि दिल्ली एनसीआर में आप भी अपना घर खरीदने की चाहत रखते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. गाजियाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी (GDA) फिर से अनसॉल्ड फ्लैट्स को बेचने का प्रस्ताव लाया है, जिनकी कीमत महज 6 लाख रुपये से शुरू हो रही है यानी आप इस छोटी सी रकम में भी इन फ्लैट्स में से एक को खरीदकर 'अपने घर' का सपना पूरा कर सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बिक्री 'पहले आओ पहले पाओ' की नीति के अनुसार की जा रही है.

8 अगस्त को निकाली थी योजना, अब बढ़ाई तारीख

आपको बता दें कि इससे पहले, GDA ने 8 अगस्त को विभिन्न आवास योजनाओं के तहत इन फ्लैट्स की बिक्री की थी, जिसमें 127 फ्लैट्स बेचे गए थे. इन फ्लैट्स की कीमतें 5.7 लाख रुपये से लेकर 69.42 लाख रुपये तक थीं. जीडीए सचिव राजेश सिंह के मुताबिक, 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर यह हाउसिंग स्कीम इस साल 8 अगस्त को जीडीए द्वारा शुरू की गई थी. अब तक हमें अपनी बिना बिकी इन्वेंट्री को बेचने में अच्छे रिस्पॉन्स आए हैं. उन्होंने बताया कि इस योजना के शुरू होने के बाद से अब तक 29.5 करोड़ रुपये के कुल 127 फ्लैट बेचे जा चुके हैं. खरीदारों द्वारा फ्लैट की कुल कीमत का 10 प्रतिशत जमा करने के बाद उन्हें पजेशन भी दे दिया गया है. यही नहीं, लोन के लिए विभिन्न बैंकों के स्टॉल भी जीडीए ने लोगों को कोई परेशानी न हो, इसीलिए कई अलग-अलग बैंकों के स्टॉल लगे हुए हैं, जहां उन्हें लोन की भी सुविधा मुहैया कराई जा रही है.

मिल रहे हैं अच्छे रिस्पॉन्स

मधुबन बापूधाम आवासीय योजना में 10 करोड़ रुपये मूल्य के कुल 42 फ्लैट बिक चुके हैं. वहीं, संजयपुरी हाउसिंग स्कीम में 3 करोड़ रुपये के 48 फ्लैट बेचे गए हैं. चंद्रशिला योजना के अंतर्गत 14 करोड़ रुपये के 28 फ्लैट और इंद्रप्रस्थ योजना में 2.5 करोड़ रुपये के 9 फ्लैट बिक चुके हैं. आपको बता दें कि फ्लैट्स की लोकेशन बहुत ही शानदार है और इनकी कीमत भी बहुत कम रखी गई है. यदि आप इनमें से किसी फ्लैट को खरीदने की योजना कर रहे हैं, तो जीडीए की वेबसाइट gdafcfs.gdaghaziabad.in के जरिये प्राधिकरण से संपर्क किया जा सकता है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement