Advertisement

Bharat Band: 9 जुलाई को देशभर में क्यों रहेगी हड़ताल? जानें क्या खुला रहेगा और क्या बंद, पढ़ें पूरी डिटेल

Bharat Band Today: कल यानी की 9 जून को दस बड़े ट्रेड यूनियन ने पूरे देश में हड़ताल का ऐलान किया है. ऐसे में अगर आप किसी काम के लिए बाहर जाने की सोच रहे हैं तो पहले जान लें कि क्या खुला रहेगा और क्या बंद.

Latest News
Bharat Band: 9 जुलाई को देशभर में क्यों रहेगी हड़ताल? जानें क्या खुला रहेगा और क्या बंद, पढ़ें पूरी डिटेल

Bharat Band 2025

Add DNA as a Preferred Source

बुधवार, 9 जुलाई को भारत बंद का ऐलान किया गया है. यह बंद 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने मिलकर बुलाया है. इनमें बैंक, बीमा, डाक, कोयला खदान, हाईवे और कंस्ट्रक्शन जैसे सेक्टरों के 25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों के शामिल होने की उम्मीद है. इस विरोध प्रदर्शन को भारत बंद का नाम दिया गया है. यूनियनों का कहना है कि सरकार की नीतियां कंपनियों को फायदा पहुंचाने वाली और मजदूरों के खिलाफ हैं. जानकारी के अनुसार, देशभर के 30 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल पर हैं.

क्यों हो रही हड़ताल 

यूनियनों ने सरकारी नीतियों के खिलाफ हड़ताल का आवाहन किया है. बैंक कर्मचारी संघ ने कहा, केंद्र सरकार की श्रम-विरोधी नीतियों और कॉरपोरेट समर्थक आर्थिक सुधारों के खिलाफ वो हड़ताल पर जाएंगे. संघ का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर कॉरपोरेट्स को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रही है. यूनियन फोरम की माने तो इस हड़ताल में 25 से 30 करोड़ कर्मचारी शामिल होंगे.  

ये भी पढ़ें-आयुष्मान कार्ड से कितनी बार करा सकते हैं इलाज? आज ही जान लें जरूरी बात

क्या बंद रहेगा और क्या खुलेगा?

इस हड़ताल से कई क्षेत्रों पर असर पड़ने की उम्मीद है. इनमें बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं, डाक विभाग, कोयला खनन और कारखाने, राज्य परिवहन सेवाएं और सरकारी कार्यालय शामिल हैं. एनएमडीसी और स्टील, खनिज क्षेत्रों की कई सरकारी कंपनियों के कर्मचारियों ने भी हड़ताल में शामिल होने की पुष्टि की है. 

जो लोग यात्रा करने वाले हैं या घर से कहीं बाहर जाने वाले हैं उनके लिए यह खबर जरूरी है. आपको बता दें कि परिवहन संबंधी समस्याओं के कारण कुछ क्षेत्रों में कामकाज प्रभावित हो सकता है. ट्रेड यूनियनों और सहयोगी ग्रुप की ओर से कई शहरों में विरोध मार्च और सड़क प्रदर्शन किए जाने से सार्वजनिक बसें, टैक्सियां और ऐप-आधारित कैब सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement