बिजनेस
अगर किसी निवेशक ने 20 साल पहले अडानी इंटरप्राइजेज के शेयरों में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो वो एक लाख आज 2.21 करोड़ रुपये हो जाता.
डीएनए हिंदी: दुनिया के सबसे बड़े निवेशकों में से एक वॉरेन बफे (Warren Buffet) हमेशा इस बात को कहते हैं कि पेनी स्टॉक (Penny Stock) को खरीदकर शॉर्ट टर्म में बेचने का कोई मतलब नहीं है, बल्कि ऐसे स्टॉक को लंबे समय तक होल्ड करके रखा जाना चाहिए, ताकि लांग टर्म में अच्छा रिटर्न दे सके. ऐसा ही एक स्टॉक अडानी ग्रुप (Adani Group) का है, जिसका नाम है अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises), जिसने 20 सालों में निवेशकों को करोड़पति बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. अडानी इंटरप्राइजेज का शेयर (Adani Enterprises Share Price) 20 साल पहले 10 रुपये का भी नहीं था, जिसकी कीमत आज 2,000 रुपये से ज्यादा हो गई है. इसका मतलब है कि इस स्टॉक ने निवेशकों को 221 गुना का रिटर्न दिया है. आइए आपको भी बताते हैं कि इस स्टॉक ने निवेशकों को करोड़पति कैसे बनाया.
20 सालों में दिया 221 गुना का रिटर्न
एक लाख के बने 2.21 करोड़ रुपये
इस स्टॉक ने 15 महीनों में कराई 70 गुना कमाई, जानिए कब हुआ था कंपनी का बाजार में डेब्यू
अडानी इंटरप्राइजेज का मौजूदा मार्केट कैप
अदाणी इंटरप्राइजेज के शेयरों का मौजूदा मार्केट कैप 2.45 लाख करोड़ रुपये है और सोमवार को इसका ट्रेड वॉल्यूम करीब 17.64 लाख था. अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर की मौजूदा बुक वैल्यू प्रति शेयर 228 के स्तर से थोड़ा ऊपर रखा गया है. अडानी इंटरप्राइजेज के शेयरों का 52-सप्ताह का हाई लेवल एनएसई पर 2,420.95 रुपये है जबकि इसका 52-सप्ताह का लोअर लेवल 1201.20 रुपये है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर