Advertisement

Free Aadhaar Update: मुफ्त में आधार अपडेट करवाने की बढ़ी तारीख, जानें कब तक मिलेगा मौका

फ्री में आधार अपडेट करवाने की तारीख अब बढ़ गई है. आप myAadhaar पोर्टल पर जाकर अपना आधार अपडेट कर सकते हैं.

Latest News
Free Aadhaar Update: मुफ्त में आधार अपडेट करवाने की बढ़ी तारीख, जानें कब तक मिलेगा मौका
Add DNA as a Preferred Source

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की तरफ बड़ी खुशखबरी मिली है. आपको बता दें कि फ्री में आधार कार्ड अपडेट कराने की तारीख फिर से बढ़ा दी गई है. फ्री में आधार अपडेट करने की आज यानी 14 दिसंबर 2024 को आखिरी तारीख थी. लेकिन, इस बार ये तारीख 6 महीने तक के लिए बढ़ा दी गई है. यानी अब आप 6 महीने तक फ्री में आधार अपडेट करवा सकते हैं. शनिवार को UIDAI ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है. 

UIDAI ने दी जानकारी 
UIDAI ने बताया कि आधार को फ्री में अपडेट कराने की लास्‍ट डेट को बढ़ाकर 14 जून, 2025 कर दिया गया है,  जो पहले 14 दिसंबर 2024 यानी आज की थी. आधार को फ्री में अपडेट कराने के लिए  myAadhaar पोर्टल  की मदद ले सकते हैं. हालांकि अगर आप 14 जून 2025 से पहले आधार अपडेट नहीं कराते हैं तो इस आपको इसका चार्ज देना होगा. 


ये भी पढ़ें-Parliament Session Live: 'किसानों और युवाओं को बनाया एकलव्य', लोकसभा में मोदी सरकार के लिए ऐसा क्यों बोले Rahul Gandhi


आधार कार्ड अपडेट कराना अनिवार्य नहीं है. लेकिन अगर आपका आदार कार्ड पुराना हो चुका है तो उस स्थिति में आप आधार अपडेट करवा सकते हैं.  UIDAI ने सुझाव दिया है कि पहचान और पते के प्रमाण संबंधी दस्तावेजों को अपडेट कराना उचित रहेगा.

निशुक्ल अपडेट
आधार केंद्रों पर ऑफलाइन अपडेट के लिए शुल्क लिया जाएगा. लेकिन, मायआधार पोर्टल पर आधारधारक अपने आधार को 14 जून, 2025 तक फ्री में अपडेट कर सकते हैं. इसका मतलब है कि अगर आप आधार सेंटर जाकर कोई जानकारी अपडेट करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए शुल्क देना होगा. लेकिन आप घर बैठे इसे निशुक्ल अपडेट कर सकते हैं. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement