बिजनेस
SpaceX shares: SpaceX के IPO से 75 अरब डॉलर जुटा कर एलन मस्क की कंपनी ने दुनिया के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इससे पहले IPO से सबसे ज्यादा रकम जुटाने का रिकॉर्ड सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको के नाम था. SpaceX की मार्केट वैल्यू अब 1.77 ट्रिलियन हो गई है.
SpaceX’s 75 billion Dollar IPO: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के स्वामित्व वाली कंपनी SpaceX ने गुरुवार, 11 जून 2026 को इतिहास का सबसे बड़ा इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) पेश कर सबको चौंका दिया. स्पेस एक्स ने 75 अरब डॉलर जुटाने के लिए 135 डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर 55.56 करोड़ शेयर बेचे. इस IPO के बाद रॉकेट, सैटेलाइट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में काम करने वाली मस्क की कंपनी स्पेस एक्स की वैल्यूएशन 1.77 ट्रिलियन डॉलर आंकी गई. आज शुक्रवार, 12 जून से स्डैक (Nasdaq) पर SPCX टिकर सिंबल के तहत इसके शेयरों की ट्रेडिंग भी शुरू हो गई है.
SpaceX के आईपीओ की घोषणा से पहले गुरुवार, 11 जून 2026 तक सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको का IPO सबसे बड़ा था. सऊदी अरामको ने साल 2019 में IPO के माध्य से 29.4 बिलियन डॉलर जुटाए थे. SpaceX ने अरामको से ढाई गुना से भी ज्यादा रकम जुटाई है. स्पेस एक्स की रफ्तार यहीं रुकती नहीं दिख रही. यह डील अभी आगे बढ़ सकती है. न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की फाइलिंग में बताया गया है कि SpaceX ने अपने अंडरराइटर्स को ऑफर प्राइस पर 83.3 मिलियन और शेयर खरीदने का ऑप्शन दिया है. अगर इस ऑप्शन का पूरा इस्तेमाल किया जाता है, तो कुल रकम लगभग 86 अरब डॉलर हो जाएगी.
स्पेस एक्स के मालिक एलन मस्क के अनुसार, कंपनी का नया लक्ष्य नए सैटेलाइट्स के नेटवर्क (Starlink) को फैलाना और डीप-स्पेस मिशन के लिए पूंजी जुटाना है. इस IPO से जुटाए पैसे का उपयोग लगभग 20 अरब डॉलर के पुराने ब्रिज लोन को चुकाने में भी किया जाएगा जो मस्क ने अपने AI और सोशल मीडिया बिजनेस को मर्ज करते वक्त लिया था.
इस आईपीओ के बाद SpaceX की कुल मार्केट वैल्यू 1.77 ट्रिलियन हो गई है. ब्लूमबर्ग के अनुसार, एलन मस्क की कुल संपत्ति 971 बिलियन डॉलर हो गई है. मस्क अब दुनिया के पहले 'ट्रिलियनेयर' बनने के काफी करीब हैं. यानी कि मस्क 1 लाख करोड़ डॉलर से अधिक की संपत्ति वाले व्यक्ति बन जाएंगे.
1.77 ट्रिलियन डॉलर की मार्केट वैल्यू के साथ SpaceX रातों-रात दुनिया की सबसे मूल्यवान टॉप-10 कंपनियों की लीग में शामिल हो गई है. फिलहाल दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी एनवीडिया है जिसकी वैल्यू 5.2 ट्रिलियन डॉलर है. SpaceX अभी Nvidia के एक-तिहाई से थोड़ा अधिक है.
Apple, Microsoft और Alphabet जैसे टेक दिग्गजों की मार्केल वैल्यू 3.0 से 3.4 ट्रिलियन के बीच है. ये टेक दिग्गज अभी भी SpaceX से काफी आगे हैं, लेकिन नए IPO के बाद SpaceX ने इस फासले को तेजी से कम किया है.
स्पेस एक्स अब एलन मस्क के स्वामित्व वाली दूसरी कंपनी टेस्ला को पीछे छोड़ चुकी है जिसकी वैल्यूएशन 1 ट्रिलियन है. मस्क की नेटवर्थ का सबसे बड़ा हिस्सा अब SpaceX आता है. वहीं मार्क जुकरबर्ग की Meta (फेसबुक) की नेटवर्थ 1.4 ट्रिलियन है जिसे स्पेस एक्स ने पीछे छोड़ दिया है.
बता दें कि निवेशकों के बीच SpaceX के IPO की जबरदस्त डिमांड देखी जा रही है. इसकी मांग सप्लाई से काफी ज्यादा है. इस ऑफर के लिए चार गुना से ज्यादा आवेदन आए. निवेशकों ने 00 अरब डॉलर से ऑर्डर दिए जो पूरी डील की कीमत से भी ज्यादा है. ब्रोकरेज फर्म IG इंटरनेशनल के अनुसार, पहले दिन की बिक्री के बाद कंपनी का वैल्यू 2 ट्रिलियन डॉलर से ऊपर चली जाएगी. भारी डिमांड को देखते हुए नैस्डैक (Nasdaq) और रसेल (FTSE Russell) जैसे वैश्विक इंडेक्स ने अपने नियमों में भी ढील दी है ताकि SpaceX को जल्द अपने प्रमुख सूचकांकों में शामिल किया जा सके.