Advertisement

गूगल और मेटा को ED का नोटिस, पूछताछ के लिए 21 जुलाई को उपस्थित रहने का निर्देश, जानें क्या है पूरा मामला

प्रवर्तन निदेशालय ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स की जांच में गूगल और मेटा को 21 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया. ईडी का आरोप है कि इन कंपनियों ने अवैध सट्टेबाजी ऐप्स की लोकप्रियता बढ़ाने में मदद की है.

Latest News
गूगल और मेटा को ED का नोटिस, पूछताछ के लिए 21 जुलाई को उपस्थित रहने का निर्देश, जानें क्या है पूरा मामला

गूगल और मेटा को ED का नोटिस. 

Add DNA as a Preferred Source

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स से जुड़े एक बड़े मामले में कंपनियों गूगल और मेटा को निशाना बनाया है. शनिवार को दोनों कंपनियों को नोटिस जारी कर 21 जुलाई को पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. ईडी का आरोप है कि इन कंपनियों ने अवैध सट्टेबाजी ऐप्स को अपने प्लेटफार्मों पर विज्ञापन स्लॉट देकर उनकी लोकप्रियता बढ़ाने में मदद की है.  इन ऐप्स पर मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला लेनदेन जैसे गंभीर अपराधों में शामिल होने का शक है. 

सट्टेबाजी ऐप्स को जमकर प्रचार किया गया

मिली जानकारी के अनुसार ईडी की जांच में पता चला कि गूगल के प्ले स्टोर और यूट्यूब, साथ ही मेटा के इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफार्मों पर इन सट्टेबाजी ऐप्स को जमकर प्रचार किया गया.  इन विज्ञापनों ने न केवल ऐप्स की पहुंच बढ़ाई, बल्कि अवैध गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया. जांच के दायरे में जंगल रमी, ए23, जीतविन, परिमैच और लोटस365 जैसे कई बड़े ऐप्स हैं. 


यह भी पढ़ें: नोएडा की नामी यूनिवर्सिटी में छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद, मानसिक उत्पीड़न का आरोप


फिल्म इंडस्ट्री पर भी शिकंजा 

इस मामले में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में पांच FIR दर्ज होने के बाद ईडी ने कार्रवाई तेज की.  पिछले हफ्ते तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के 29 मशहूर चेहरों पर भी शिकंजा कसा गया, जिनमें विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज, निधि अग्रवाल, प्रणिता सुभाष और मांचू लक्ष्मी जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इसके अलावा कई टीवी कलाकार भी इस जांच के दायरे में हैं. ईडी अब इस नेटवर्क की हर कड़ी को जोड़ने की कोशिश कर रही है. गूगल और मेटा से पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश होगी कि इन प्लेटफार्मों ने अवैध ऐप्स को प्रचारित करने में कितनी और कैसे भूमिका निभाई.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement