बिजनेस
सोशल मीडिया पर ये दावा वायरल है कि 6 जून को सरकारी छुट्टी है. PIB ने इस दावे का फैक्ट चेक किया है और बताया है कि सरकार ने ऐसी किसी छुट्टी का ऐलान नहीं किया है.
Eid Al-Adha यानी बकरीद की तारीख को लेकर असमंजस के बीच कई रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सरकार ने 6 जून को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है. इस साल बकरीद 7 जून को मनाई जाएगी. इस दिन बैंक, स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे.
सोशल मीडिया पर किए जा रहे 6 जून की छुट्टी के दावों के बीच कई लोग कन्फ्यूज़ हो गए हैं, कई Grok से पूछ रहे हैं कि छुट्टी है या नहीं, ये जानकारी सही है या नहीं. एक यूज़र ने 6 जून की छुट्टी का दावा करते हुए लिखा, 'भारत सरकार ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि शुक्रवार को सरकारी छुट्टी रहेगी.इस दिन एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स और फाइनेंस सेक्टर के सभी संस्थान बंद रहेंगे. इस छुट्टी का मकसद जनता को रेस्ट देना है.'
Ind_Govt has officially announced a Public Holiday this coming Friday, leading to nationwide closures, from Edu_Institutes to Fin_Sctors !
— 🇮🇳 DIPTANGSHU 🚩(🇮🇳 का परिवार) (@Diptang01274703) June 1, 2025
The intention is to Provide Citizens with time to Pause, Reflect, and Partake in Commemorative or Leisure Activities✨ pic.twitter.com/nzfACyXI8B
इसी तरह के दावे कई और सोशल मीडिया पोस्ट्स में भी किए गए हैं.
ये सुनने में कितना भी आकर्षक लगे कि आम जनता को आराम देने के लिए सरकार ने छुट्टी दी है, ये सच नहीं है. PIB ने खुद ही इन दावों का फैक्ट चेक किया है. पीआईबी ने लिखा, 'क्या शुक्रवार 6 जून को सरकारी छुट्टी है? कई रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 6 जून को सरकारी छुट्टी है. यह दावा झूठा है. केंद्र सरकार ने ऐसी किसी छुट्टी का ऐलान नहीं किया है.'
🚨 Is Friday, June 6, 2025, a national public holiday?
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 5, 2025
Several news reports and social media posts claim that the central government has declared Friday (June 06, 2025) as a national public holiday.#PIBFactCheck
✅ This claim is #Fake
✅ The Government of India has not made… pic.twitter.com/1gW9QmGdTr
बकरीद के मौके पर केवल केरल में 6 जून की छुट्टी है. RBI Holiday Calender के मुताबिक, 6 जून को केरल में बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा ज्यादातर राज्यों में बकरीद की छुट्टी 7 जून को है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से