बिजनेस
कॉर्डेलिया स्काई क्रूज में 1000 से अधिक केबिन हैं. इसके अलावा 10 रेस्टोरेंट, 11 बार और 2 स्विमिंग पूल भी बनाए गए है. क्रूज पर सभी लग्जरी सुविधाएं हैं. क्रूज पर समंदर की लहरों के बीच छुट्टियां मना सकते हैं.
भारत में समुद्री पर्यटन यानी क्रूज टूरिज्म को विस्तार देने की दिशा में कॉर्डेलिया क्रूज ने बड़ा कदम उठाया है. कंपनी का दूसरा जहाज 'कॉर्डेलिया स्काई' मुंबई पहुंच चुका है. इससे यात्रियों को क्रूज हॉलिडे के अधिक विकल्प मिलने की उम्मीद है. कंपनी ऐसे समय में अपनी क्षमता बढ़ा रही है, जब इसकी पैरेंट कंपनी वॉटरवेज लीजर टूरिज्म ने सितंबर तिमाही में मुनाफे कमाया.
कॉर्डेलिया स्काई की क्षमता एक बार में करीब 2,404 यात्रियों को ले जाने की है. जहाज की लंबाई लगभग 848 फीट और ग्रॉस टनेज 77,104 है. इसमें 12 डेक हैं. क्रूज में यात्रियों के लिए खाना, एंटरटेनमेंट, फिटनेस और आराम से जुड़ी तमाम लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध हैं.
जहाज पर भारतीय क्षेत्रीय व्यंजनों के अलावा इटैलियन और जापानी खाने का आनंद भी यात्री उठा सकेंगे. रेस्तरां, कैफे, बार और लाउंज के साथ यात्रियों को समुद्र के नजारे के बीच खाने का अनुभव मिलेगा. मनोरंजन के लिए स्विमिंग पूल, हॉट टब, फिटनेस सेंटर, स्पा, गेमिंग लाउंज और लाइव शो के लिए थिएटर जैसी सुविधाएं क्रूज में गई हैं.
Cordelia Sky के साथ छुट्टियां मनाएं बिलकुल अलग अंदाज़ में! समंदर के खूबसूरत नज़ारे, लज़ीज़ खाना और अपनों के साथ ढेर सारी यादें… सोचिए, छुट्टियाँ इससे बेहतर और क्या होंगी. https://t.co/3UKJB12ysE
— DNA Hindi (@DnaHindi) October 10, 2026
इस जहाज पर 1,000 से ज्यादा केबिन हैं. साथ ही 10 रेस्टोरेंट, 11 बार, 2 स्विमिंग पूल, एंटरटेनमेंट के लिए 930 सीटों वाला थिएटर, 1 स्पोर्ट्स कोर्ट, एक स्पा, बच्चों और टीनएजर्स के लिए खास जोन भी बनाए गए हैं.
कंपनी के मुताबिक, कॉर्डेलिया स्काई का संचालन 23 अक्टूबर 2026 से शुरू करने की योजना है. नए जहाज के जुड़ने से कंपनी की कुल क्षमता में वृद्धि होगी.
कॉर्डेलिया क्रूज ने लगभग पांच साल पहले अपने पहले जहाज 'कॉर्डेलिया एम्प्रेस' के साथ भारतीय बाजार में एंट्री की थी. अब दूसरे जहाज को शामिल करना कंपनी की विस्तार रणनीति का अहम हिस्सा है.
कारोबार की बढ़ोतरी इस बात पर भी निर्भर करेगी कि कंपनी नए जहाज में सीटों और केबिन की मांग कितनी बनाए रख पाती है, टिकट की कीमतें कैसी रहती हैं और संचालन लागत को किस तरह नियंत्रित करती है.
कॉर्डेलिया क्रूज का संचालन करने वाली वॉटरवेज लीजर टूरिज्म ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 58.49 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया. एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी को 8.9 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. इस दौरान परिचालन से राजस्व लगभग 31% बढ़कर 132.9 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल 101.5 करोड़ रुपये था.
मुंबई का आसमान, 1500 ड्रोन्स और Cordelia Sky की शानदार आकृति! महालक्ष्मी रेसकोर्स में हुए इस खास ड्रोन शो ने लॉन्चिंग को बना दिया यादगार. Cordelia Cruises के सफर में जुड़ा नया अध्याय. https://t.co/yrSfkYdKxV #CordeliaSky #Mumbai #DroneShow https://t.co/BGjb5QckEl
— Zee Business (@ZeeBusiness) October 11, 2026