Advertisement

Petrol-Diesel Price: क्या 5 रुपये तक सस्ता हो जाएगा पेट्रोल-डीजल? Crude Oil को लेकर आया बड़ा अपडेट

Petrol-Diesel Price: भारत में बीते कुछ सालों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सिर्फ एक बार लोकसभा चुनाव के दौरान 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी. उसके बाद से तेल के दाम में कोई कमी नहीं आई.

Latest News
Petrol-Diesel Price: क्या 5 रुपये तक सस्ता हो जाएगा पेट्रोल-डीजल? Crude Oil को लेकर आया बड़ा अपडेट

Petrol-Diesel Price

Add DNA as a Preferred Source

पेट्रोल और डीजल की बड़ी कीमत से राहत पाने के लिए लंबे समय से इंतजार हो रहा है. लेकिन अब यह इंतजार जल्द खत्म हो सकता है. क्रूड ऑयल प्रोड्यूसर्स के संगठन ओपेक (OPEC) ने कच्चे तेल का प्रोडक्शन बढ़ाने का ऐलान किया है. इससे क्रूड ऑयल की कीमतें 10 डॉलर प्रति बैरल यानि 15 फीसदी तक गिर सकती है. अगर ऐसा हुआ तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी देखने को मिलेगी.

ट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन ओपेक ने अगस्त तक प्रति दिन 548,000 बैरल उत्पादन बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की, जो मई, जून और जुलाई महीने में कच्चे तेल का प्रोडक्शन  411,000 बैरल से काफी अधिक है. अप्रैल में यह 138,000 बैरल तक ही सीमित था.

हेलिमा क्रॉफ्ट के नेतृत्व में आरबीसी कैपिटल के एक्सपर्ट के अनुसार, यह उपाय बाजार में 8 ओपेक सदस्यों द्वारा तय की गई है. 2.2 मिलियन बैरल प्रतिदिन की स्वैच्छिक कटौती का लगभग 80% वापस लाएगा. अभी तक क्रूड ऑयल का उत्पादन कम रहा है. जिसकी वजह से इसकी कीमतें बढ़ती रहीं. मौजूदा समय में खाड़ी देशों में कच्चे तेल की कीमतें 68 डॉलर प्रति बैरल चल रही हैं.

क्रूड आयल के दाम में आ सकती है गिरावट
जानकारों की मानें तो अगस्त महीने तक क्रूड आयल की कीमतें 57-58 डॉलर प्रति बैरल आ सकती हैं. अगर ऐसा हुआ तो भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 5 रुपये तक कम हो सकती हैं.

भारत में आखिरी बार तेल की कीमतें 2 रुपये कम लोकसभा चुनाव के दौरान हुई थीं. उसके बाद से तेल के दाम में कोई कटौती नहीं की गई. दिल्ली में आज यानी 7 जुलाई को पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, डीजल के दाम 87.67 रुपये प्रति लीटर हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement