Advertisement

10 डॉलर सस्ता हुआ कच्चा तेल,जानिए फ्यूल के दाम में कितनी मिली राहत  

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत में 10 दिनों में 10 डॉलर प्रति बैरल तक सस्ता हो चुका है. जबकि फ्यूल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ. 

10 डॉलर सस्ता हुआ कच्चा तेल,जानिए फ्यूल के दाम में कितनी मिली राहत  
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बीते 10 दिनों में कच्चे तेल के कच्चे तेल के दाम (Crude Oil Price) में 10 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट देखने को मिल चुकी है. ब्रेंट क्रूड के दाम मे 112 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं. जबकि स्थानीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में कोई बदलाव नहीं हुआ है. करीब एक महीना पहले केंद्र सरकार और राज्य सरकारों ने टैक्स में कटौती की थी. जिसके बाद फ्यूल के दाम कम हुए थे. तब से पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. जानकारों की मानें तो अभी फ्यूल के दाम में किसी तरह के बदलाव के कोई आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं. 

पेट्रोल और डीजल की कीमत 
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत (Petrol Price) आज 96.72 रुपये प्रति लीटर है, जो करीब दो हफ्ते पहले 105.41 रुपये प्रति लीटर थी, जबकि डीजल की कीमत (Diesel Price) 96.67 रुपये के मुकाबले 89.62 रुपये प्रति लीटर हो चुकी है. मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 111.35 रुपये है जबकि डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. कीमतों में तेज गिरावट तब देखी गई, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस महीने की शुरुआत में पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी. इसके बाद, महाराष्ट्र, राजस्थान और केरल की राज्य सरकारों ने भी केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद उपभोक्ताओं को और राहत देने के लिए सीतारमण के आह्वान के बाद पेट्रोल और डीजल पर वैट में कमी की.

रोज 6 बजे अपडेट होते हैं दाम 
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड सहित पब्लिक सेक्टर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ओर से बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय कीमतों और विदेशी विनिमय दरों के अनुरूप प्रतिदिन फ्यूल की कीमतों में बदलाव करती हैं. वैट या माल ढुलाई शुल्क जैसे स्थानीय करों के कारण खुदरा पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग राज्यों में भिन्न होती हैं. उत्पाद शुल्क में कटौती के केंद्र सरकार के फैसले के बाद, कई राज्य सरकारों ने पेट्रोल और डीजल पर वैट घटा दिया है.

Crude Oil की कीमत में मामूली गिरावट, जानें Petrol और Diesel के फ्रेश प्राइस 

क्रूड ऑयल 120 डॉलर प्रति बैरल से नीचे 
इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम 112 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते हुए दिखाई दे रहे हैं. आंकड़ों पर बात करें तो ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 112 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. जबकि अमरीकी क्रूड ऑयल 108 डॉलर के करीब कारोबार कर रहे है. बीते 10 दिनों में कच्चे तेल की कीमत में 10 डॉलर प्रति बैरल गिरावट देखने को मिल चुकी है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement